बिजनौर में बिजली चेकिंग के दौरान जेई को पीटा:चारपाई पर बैठाकर थप्पड़-घूंसे मारे, केबल में कट लगाकर हीटर चलाते पकड़ा था
बिजनौर में बिजली चेकिंग करने गए जेई को लोगों ने जमकर पीटा। कपड़े फाड़ डाले। आरोपियों ने पहले कहासुनी की, फिर चारपाई पर बैठे जेई पर अचानक हमला कर दिया। लात-घूसे और थप्पड़ बरसाए। आरोपी जेई को 15 मिनट तक पीटते रहे। इसके बाद जेई को बंधक बना लिया। एक घंटे बाद पुलिस पहुंची और जेई को छुड़ाकर थाने ले गई। घटना 18 सितंबर को जिला मुख्यालय से

बिजनौर में बिजली चेकिंग करने गए जेई को लोगों ने जमकर पीटा। कपड़े फाड़ डाले। आरोपियों ने पहले कहासुनी की, फिर चारपाई पर बैठे जेई पर अचानक हमला कर दिया। लात-घूसे और थप्पड़ बरसाए। आरोपी जेई को 15 मिनट तक पीटते रहे। इसके बाद जेई को बंधक बना लिया। एक घंटे बाद पुलिस पहुंची और जेई को छुड़ाकर थाने ले गई। घटना 18 सितंबर को जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर चांदपुर थाना क्षेत्र में हुई थी। लेकिन इसका वीडियो 22 सितंबर को सामने आया। जेई की शिकायत पर प्रधान के पति समेत 30 पर FIR हुई है। जेई की पिटाई की 2 तस्वीरें देखिए- वीडियो बनाने पर मोबाइल छीना बागड़पुर गांव पावरहाउस है, जहां जेई सुदीप कुमार शर्मा तैनात हैं। 18 सितंबर को जेई विभागीय टीम के 10 कर्मचारियों के साथ गांव में बिजली चेकिंग करने पहुंचे। चेकिंग के दौरान किसान संजीव के घर के मीटर की इनकमिंग केबल में कट लगा मिला। जांच में पता चला कि इसी कट से बिजली चोरी कर हीटर चलाया जा रहा था। घर के बाहर बनी दुकानों में भी इसी कट से बिजली का इस्तेमाल हो रहा था। टीम ने मौके की वीडियोग्राफी शुरू की तो विवाद हो गया। इसके बाद संजीव, ग्राम प्रधान के पति नवनीत और कुछ किसानों के साथ मिलकर जेई को पीटने लगा। जेई के साथी वीडियो बनाने लगे तो उनका मोबाइल छीन लिया और वीडियो डिलीट करा दिया। हालांकि, एक ग्रामीण ने घटना का वीडियो बना लिया। जेई की शिकायत पर 30 लोगों पर केस दर्ज जेई सुदीप कुमार शर्मा ने चांदपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने संजीव, उसके बेटे, प्रधान के पति नवनीत, सुधांशु, अंकित और मोहित समेत 30 लोगों पर केस दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। --------------- ये खबर भी पढ़ें टीचर निशात का सहकर्मी के साथ कपल डांस, VIDEO:हाथ पकड़कर नाची तो गुस्साया प्रेमी; लखीमपुर में 16 दिन बाद हत्या कर खुदकुशी की लखीमपुर खीरी में चिल्ड्रंस एकेडमी स्कूल में 21 सितंबर को हुई टीचर निशात फातिमा की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद अब शिक्षक दिवस के कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है। इसमें निशात फातिमा स्कूल के सहकर्मियों के साथ कपल डांस करती नजर आ रही हैं। कार्यक्रम के दौरान वह काफी खुश दिखाई दे रही हैं। पूरी खबर पढ़ें
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
