3 अक्टूबर 2026, 6:59 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

बिजनौर में महिला की गला दबाकर हत्या:शव खेत में जलाया, बगल में रोते मिली डेढ़ साल की मासूम, अस्पताल में भर्ती

यूपी के बिजनौर में खेत में महिला की अधजली लाश मिली है। शव के बगल में डेढ़ साल की मासूम गमछे में लिपटी रो रही थी। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, महिला की हत्या कहीं और की गई। इसके बाद शव को खेत में लाकर जलाया गया। वारदात का पता बुधवार सुबह 7 बजे चला। मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी। पास जाकर देखा तो म

बिजनौर में महिला की गला दबाकर हत्या:शव खेत में जलाया, बगल में रोते मिली डेढ़ साल की मासूम, अस्पताल में भर्ती
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
यूपी के बिजनौर में खेत में महिला की अधजली लाश मिली है। शव के बगल में डेढ़ साल की मासूम गमछे में लिपटी रो रही थी। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, महिला की हत्या कहीं और की गई। इसके बाद शव को खेत में लाकर जलाया गया। वारदात का पता बुधवार सुबह 7 बजे चला। मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी। पास जाकर देखा तो महिला की लाश के बगल में बच्ची पड़ी थी। इसके बाद उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। महिलाओं ने बच्ची को गोद में उठा लिया। फिर फोन कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 20 से 25 साल बताई जा रही है। घटना नूरपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर एडवा गांव की है। 3 तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला… रामगंगा पोषक नहर से रोशनपुर गांव जाने वाले रास्ते पर गोहावर जैत निवासी ध्यानपाल सिंह का खेत है। उन्होंने बताया- मैं करीब 7 बजे घूमने निकला था। जैसे ही अपने खेत के पास पहुंचा, मुझे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो महिला की लाश पड़ी हुई थी। बगल में उसकी बच्ची थी, जो रो रही थी। मैंने बच्ची को गोद में उठा लिया। फिर मॉर्निंग वॉक कर रही महिलाओं को बुलाया। बच्ची को महिलाओं को देकर पुलिस को सूचना दी। महिलाओं ने बच्ची को दूध पिलाकर चुप कराया। थोड़ी देर बाद सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवेज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। थानाध्यक्ष प्रवेज कुमार ने बताया- महिला का शव करीब 40 प्रतिशत तक जला हुआ था। महिला का पेट और पैरों का हिस्सा झुलसा हुआ था। चेहरे पर चोट के निशान नहीं थे। महिला ने पैरों में बिछुआ पहन रखा था। इससे लगता है कि बच्ची उसी की है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि बच्ची को जिंदा छोड़ने से लगता है कि हत्यारों का बच्ची से कोई करीबी रिश्ता हो सकता है। -------------------------------------- यह खबर भी पढ़िए- इटौंजा टोल प्लाजा पर STF का छापा : फर्जी फास्टैग से टोल चोरी मामले में सर्वर-CCTV DVR जब्त; कंपनी ने रिकॉर्ड नहीं दिए लखनऊ में फर्जी फास्टैग और गलत वाहन नंबर से टोल चोरी के मामले में STF ने मंगलवार को कार्रवाई की। टीम ने लखनऊ-सीतापुर एक्सप्रेसवे के इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा मारा। यहां से सर्वर, CCTV कैमरों का DVR और टोल से जुड़े कई दस्तावेज जब्त किए गए। पूरी खबर पढ़िए
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗