3 अक्टूबर 2026, 11:56 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बृजेश पाठक के बयान पर सपा का ई-रिक्शा प्रदर्शन:एक किमी तक सपाइयों ने चलाया ई-रिक्शा, डिप्टी सीएम के इस्तीफे और ई-रिक्शा चलाए जाने की मांग

गोंडा में मंगलवार सुबह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के ई-रिक्शा और स्वरोजगार से जुड़े बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने करीब 1 किलोमीटर तक खुद ई-रिक्शा चलाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यह प्रदर्शन अंबेडकर चौराहा स्थित पेट्रोल पंप से शुरू होकर सेल्फी प्वाइंट तक पहुंचा। प्रदर्शन

बृजेश पाठक के बयान पर सपा का ई-रिक्शा प्रदर्शन:एक किमी तक सपाइयों ने चलाया ई-रिक्शा, डिप्टी सीएम के इस्तीफे और ई-रिक्शा चलाए जाने की मांग
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
गोंडा में मंगलवार सुबह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के ई-रिक्शा और स्वरोजगार से जुड़े बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने करीब 1 किलोमीटर तक खुद ई-रिक्शा चलाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यह प्रदर्शन अंबेडकर चौराहा स्थित पेट्रोल पंप से शुरू होकर सेल्फी प्वाइंट तक पहुंचा। प्रदर्शन में सपा के मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड, लोहिया वाहिनी, छात्र सभा और अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने ई-रिक्शा में सवारी बैठाने के लिए एक-दूसरे का हाथ खींचकर चालकों की रोजमर्रा की दिक्कतों को प्रदर्शित किया। सपा नेताओं ने कहा कि रोजगार के मुद्दे पर सरकार को युवाओं के सवालों का जवाब देना चाहिए। भारत टैक्सी कार्यक्रम के बयान पर जताया विरोध बृजेश पाठक ने 23 सितंबर को लखनऊ में भारत टैक्सी के शुभारंभ कार्यक्रम में ड्राइवरों को संबोधित करते हुए नौकरी के बजाय अपनी गाड़ी चलाने और स्वरोजगार से कमाई करने की बात कही थी। उनके बयान का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद विपक्षी दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। 1 किलोमीटर तक खुद ई-रिक्शा चलाया सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे अंबेडकर चौराहा स्थित पेट्रोल पंप से प्रदर्शन शुरू किया। कार्यकर्ता ई-रिक्शा चलाते हुए करीब एक किलोमीटर दूर अंबेडकर चौराहा सेल्फी प्वाइंट तक पहुंचे। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। नेताओं ने रोजगार नीति पर उठाए सवाल यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप ने कहा कि उपमुख्यमंत्री का बयान युवाओं के मनोबल को प्रभावित करने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार रोजगार देने में विफल रही है और युवाओं को ई-रिक्शा चलाने की सलाह दी जा रही है। लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव लालचंद गौतम ने भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। चारों फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी रहे मौजूद प्रदर्शन में छात्र सभा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ और अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष अफजल खान समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं और युवाओं के रोजगार के मुद्दे को लेकर उनका विरोध जारी रहेगा।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗