3 अक्टूबर 2026, 7:01 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

बिधनू में ड्राइवर ने फंदा लगाकर सुसाइड किया:पत्नी के ना आने से आहत था, कमरे में दुपट्‌टा से लटका; शव लटकता देखकर मां चीख पड़ी

कानपुर में पत्नी के मायके से वापस न लौटने से परेशान 27 वर्षीय ट्रक ड्राइवर ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मंगलवार की सुबह सफाई के दौरान मां ने बेटे का शव कमरे में दुपट्टे के सहारे लटकता देखा तो उनकी चीख निकल गई। आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल क

बिधनू में ड्राइवर ने फंदा लगाकर सुसाइड किया:पत्नी के ना आने से आहत था, कमरे में दुपट्‌टा से लटका; शव लटकता देखकर मां चीख पड़ी
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
कानपुर में पत्नी के मायके से वापस न लौटने से परेशान 27 वर्षीय ट्रक ड्राइवर ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मंगलवार की सुबह सफाई के दौरान मां ने बेटे का शव कमरे में दुपट्टे के सहारे लटकता देखा तो उनकी चीख निकल गई। आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामला बिधून थाना के मझावन गांव का है। छह साल पहले हुई थी शादी, एक साल से मायके में रह रही थी पत्नी मझावन गांव निवासी हरिशंकर साहू किसान हैं। परिवार में पत्नी कुशमा साहू और तीन बेटे अमित, विनीत और रविंद्र साहू थे। परिजनों के मुताबिक तीनों बेटे ड्राइविंग का काम करते हैं। 27 वर्षीय रविंद्र ट्रक चलाता था। करीब छह साल पहले उसकी शादी सारिका साहू से हुई थी। दोनों की पांच साल की बेटी सृष्टि है। मृतक के बड़े भाई अमित ने बताया कि करीब एक साल पहले रविंद्र का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद सारिका बेटी को लेकर अपने मायके चली गई थी। इसके बाद से वह वहीं रह रही थी। परिजनों के मुताबिक रविंद्र लगातार पत्नी से घर वापस आने के लिए कहता था, लेकिन वह वापस नहीं आई। पत्नी के वापस न आने से परेशान रहने लगा था भाई अमित के मुताबिक पत्नी और बेटी के लंबे समय से वापस न आने के कारण रविंद्र परेशान रहने लगा था। पिछले कुछ समय से उसने शराब का सेवन भी बढ़ा दिया था। सोमवार देर रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा और अपने कमरे में चला गया। रात करीब एक बजे वह उठा और घर के दूसरे कमरे में चला गया। परिजनों के मुताबिक इसी दौरान उसने दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। सुबह मां ने बेटे को फंदे पर लटका देखा मंगलवार सुबह रविंद्र की मां कुशमा सोकर उठीं और घर में साफ-सफाई करने लगीं। इसी दौरान उनकी नजर दूसरे कमरे में गई तो रविंद्र का शव फंदे से लटकता दिखाई दिया। बेटे को इस हालत में देखकर उनकी चीख निकल गई। चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। युवक को फंदे से लटका देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने तत्काल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही बिधनू थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस बोली- पत्नी के मायके में रहने से परेशान था बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि- परिजनों से पूछताछ में सामने आया है कि मृतक की पत्नी करीब एक साल से मायके में रह रही थी। इसी वजह से वह परेशान रहता था। देर रात उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗