3 अक्टूबर 2026, 6:57 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:पड़ोसी से पैसों को लेकर हुआ था विवाद, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

बाराबंकी के सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के दरिगापुर गांव में बुधवार दोपहर एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अंशु पुत्र रामगोपाल के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और बदोसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर कब्ज

बाराबंकी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:पड़ोसी से पैसों को लेकर हुआ था विवाद, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
बाराबंकी के सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के दरिगापुर गांव में बुधवार दोपहर एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अंशु पुत्र रामगोपाल के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और बदोसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता रामगोपाल ने बेटे की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि मंगलवार को अंशु का पड़ोसी से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। रामगोपाल के मुताबिक, विवाद के बाद पड़ोसी ने अंशु को कथित तौर पर घर में बंद कर उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद से अंशु काफी परेशान था। पिता ने आशंका जताई कि इसी विवाद के चलते अंशु की हत्या कर शव को आम के पेड़ पर लटकाया गया हो सकता है। हालांकि, हत्या के आरोप की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार बदोसराय कोतवाल राम अवतार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अंशु की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗