3 अक्टूबर 2026, 6:57 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

बरेली में दंगा हुआ ही नहीं, लोगों ने बचाया था:अजय राय बोले- प्रशासन ने भीड़ पर लाठीचार्ज कराया, झूठे मुकदमों में भेजा जेल

बरेली में 26 सितंबर 2025 को हुए बवाल को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरकार और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मौलाना तौकीर रजा के परिजनों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में राय ने कहा- बरेली में कोई दंगा हुआ ही नहीं था, बल्कि दंगा तो लोगों ने बचाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने जानबूझकर भीड़ पर ला

बरेली में दंगा हुआ ही नहीं, लोगों ने बचाया था:अजय राय बोले- प्रशासन ने भीड़ पर लाठीचार्ज कराया, झूठे मुकदमों में भेजा जेल
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
बरेली में 26 सितंबर 2025 को हुए बवाल को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरकार और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मौलाना तौकीर रजा के परिजनों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में राय ने कहा- बरेली में कोई दंगा हुआ ही नहीं था, बल्कि दंगा तो लोगों ने बचाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने जानबूझकर भीड़ पर लाठीचार्ज कराया। लोगों को पीटा गया और झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया। राय ने कहा कि हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों के लोगों की समझदारी से बरेली का माहौल बिगड़ने से बचा। तौकीर रजा को तन्हाई में रखने का आरोप अजय राय ने कहा कि इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल (IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा फतेहगढ़ जेल में तन्हाई में बंद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में मौलाना को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ तौकीर रजा के परिवार के साथ खड़ी है। उनके मुताबिक, सरकार पूरे परिवार और संगठन को दबाव में लेने के लिए बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट से मौलाना को जल्द राहत मिलेगी। एक साल बाद तौकीर रजा के घर पहुंचे बड़े नेता 26 सितंबर 2025 के बवाल के बाद से मौलाना तौकीर रजा फतेहगढ़ जेल में बंद हैं। करीब एक साल बाद प्रदेश स्तर के किसी बड़े राजनीतिक नेता ने उनके घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। अजय राय ने मौलाना के बेटे और अन्य परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि उनका बरेली दौरा राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार को संबल देने की मानवीय कोशिश थी।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗