2 अक्टूबर 2026, 11:20 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

बरेली में पौधारोपण अभियान कार्यक्रम:210 छात्रों-अभिभावकों ने पौधे लगाए, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

बरेली में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय गोपालपुर, भोजीपुरा में मंगलवार को सघन पौधारोपण कार्यक्रम ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य मुख्य अतिथि रहे। उपनिदेशक समाज कल्याण बरेली मंडल अजय वीर सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रधानाचार्य मान सिंह सहित शिक्षक और

बरेली में पौधारोपण अभियान कार्यक्रम:210 छात्रों-अभिभावकों ने पौधे लगाए, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
बरेली में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय गोपालपुर, भोजीपुरा में मंगलवार को सघन पौधारोपण कार्यक्रम ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य मुख्य अतिथि रहे। उपनिदेशक समाज कल्याण बरेली मंडल अजय वीर सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रधानाचार्य मान सिंह सहित शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में 210 छात्र और अभिभावकों ने भी सहभागिता की। सभी ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया। विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया और पौधों की नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया गया।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗