31 अक्टूबर 2026, 11:47 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बुलंदशहर में 2 मंजिला मकान ढहा, चाचा-भतीजे की मौत:आधी रात सोते वक्त हादसा, मां घायल; 3 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चला

बुलंदशहर में गुरुवार देर रात 2 मंजिला मकान ढहने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। रात 12.30 बजे मकान अचानक भरभराकर गिर गया। घर में सो रहे परिवार के 3 लोग मलबे में दब गए। धमाके जैसी आवाज सुनकर पड़ोसी अपने घरों से बाहर आए। पुलिस, SDRF और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। 3 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला

बुलंदशहर में 2 मंजिला मकान ढहा, चाचा-भतीजे की मौत:आधी रात सोते वक्त हादसा, मां घायल; 3 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चला
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
बुलंदशहर में गुरुवार देर रात 2 मंजिला मकान ढहने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। रात 12.30 बजे मकान अचानक भरभराकर गिर गया। घर में सो रहे परिवार के 3 लोग मलबे में दब गए। धमाके जैसी आवाज सुनकर पड़ोसी अपने घरों से बाहर आए। पुलिस, SDRF और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। 3 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। जहां चाचा-भतीजे को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। 70 साल की मां का इलाज चल रहा है। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 58 किमी दूर छतारी कस्बे में हुआ। हादसे की 2 तस्वीरें… अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- छतारी कस्बे के रहने वाले राजेश (30) मजदूरी करते थे। परिवार में मां चंद्रकला (70), 7 भाई-बहन अंदकुमार (50), रामेश्वर (47), सुनीता (45), ज्ञानचंद (43), रेखा (39), महेश (37), पुष्पा (35) हैं। पिता की कुछ साल पहले ही मौत हो गई। राजेश की शादी नहीं हुई थी। बहनों की शादी हो चुकी है। एक भाई ज्ञानचंद परिवार के साथ पड़ोस के मकान में रहते हैं। बाकी शहर में रहकर काम करते हैं। राजेश घर में मां चंद्रकला के साथ रहते थे। ज्ञानचंद के तीन बच्चे अजय (21), शिवानी (18) और सचिन (16) हैं। ज्ञानचंद मजदूरी करते हैं। बेटा सचिन ज्यादातर राजेश के साथ ही काम करता था। रात में दादी के पास ही सोता था। पड़ोसियों ने बताया कि 2 मंजिला मकान 450 स्क्वायर फीट में 5 साल पहले बना था। मकान में एक कमरा और बरामदा ग्राउंड फ्लोर पर था। पहली मंजिल पर एक कमरा बना था। गुरुवार रात राजेश भतीजे सचिन के साथ कमरे और मां बरामदे में सो रही थी। हादसे की जानकारी सबसे पहले नगर पंचायत चेयरमैन हाजी सलीम को दी गई। सलीम मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना छतारी पुलिस, अग्निशमन विभाग, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और एमडीआरवी की टीमें और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अलीगढ़ से मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल भी बुलाई गई। तीन घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन करीब 3 घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने तीनों को मलबे से बाहर निकाल लिया। घायलों को मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने राजेश और सचिन को मृत करार दे दिया। घायल चंद्रकला की हालत खतरे से बाहर है। सूचना मिलने पर एसपी देहात अंतरिक्ष जैन भी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष छतारी रविन्द्र कुमार ने बताया घायलों में राजेश और सचिन मौत हो गई है। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बुलंदशहर भेज दिया गया है। ------ ये खबर भी पढ़ें मनोज मुंतशिर ने अपने पहले प्यार का खुलासा किया:लखनऊ में CJP पर बिफरे, बोले- वह विपक्ष की 'B' टीम मशहूर गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर लखनऊ में दैनिक भास्कर के कार्यक्रम UP Stage Creators Meet Award में पहुंचे। भास्कर से खास बातचीत की। उन्होंने CJP प्रोटेस्ट को लेकर अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधा। पूरा इंटरव्यू देखें
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗