1 नवंबर 2026, 8:31 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बुलंदशहर में पुलिसकर्मियों का विदाई समारोह:एसपी अंतरिक्ष जैन ने किया सम्मानित, शॉल व स्मृति चिह्न देकर नवाजा

बुलंदशहर में पुलिस लाइन परिसर में चार सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने अधिवर्षता आयु पूरी करने और ऐच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक ने सेवानिव

बुलंदशहर में पुलिसकर्मियों का विदाई समारोह:एसपी अंतरिक्ष जैन ने किया सम्मानित, शॉल व स्मृति चिह्न देकर नवाजा
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
बुलंदशहर में पुलिस लाइन परिसर में चार सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने अधिवर्षता आयु पूरी करने और ऐच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को घड़ी, शॉल, स्मृति चिह्न, प्रशस्ति-पत्र और उपहार भेंट किए। उन्होंने पुलिस विभाग में सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक अजय श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗