बलरामपुर में अवैध पटाखों से भरी डीसीएम पकड़ी गई:75 गत्तों में 8 से 10 लाख के पटाखे मिले, 8 लोगों पर केस, वाहन सीज
बलरामपुर में अवैध पटाखों के परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली उतरौला पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक डीसीएम से 8 से 10 लाख रुपये के अवैध पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महदेइया बाजार से पहले नहर पुलिया के पास डीसीएम को रोका और उसकी तलाशी ली। वाहन से 75 गत्तों में भरे विभिन्न प्रकार के अवै

बलरामपुर में अवैध पटाखों के परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली उतरौला पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक डीसीएम से 8 से 10 लाख रुपये के अवैध पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महदेइया बाजार से पहले नहर पुलिया के पास डीसीएम को रोका और उसकी तलाशी ली। वाहन से 75 गत्तों में भरे विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे बरामद हुए। एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने मंगलवार दोपहर 2:45 पर बताया कि 21 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसमें बताया गया था कि डीसीएम संख्या UP32GN1872 पर अवैध पटाखे लादकर महदेइया होते हुए बाबागंज, गोंडा की ओर ले जाए जा रहे हैं। यह सूचना मिलते ही कोतवाली उतरौला पुलिस ने नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर डीसीएम को रोक लिया। तलाशी के दौरान उसमें भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर कोतवाली उतरौला में आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद पटाखों को कब्जे में लेकर डीसीएम को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है। पुलिस अब अवैध पटाखों के परिवहन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी भारी मात्रा में पटाखे कहां से लाए गए थे और इन्हें कहां सप्लाई किया जाना था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में एसएचओ अवधेश राज सिंह, एसआई शिवकैलाश, एसआई हीरालाल, एचसी रणवीर गौतम, एचसी ओंकार सिंह, कांस्टेबल अनुभव सिंह और कांस्टेबल धीरेन्द्र पटेल शामिल रहे।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
