31 अक्टूबर 2026, 10:10 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बहन के घर निकले कारोबारी युवक का गला रेता:खून से लथपथ होकर सीतापुर में ढाबे तक पहुंचा, मरने से पहले पर्ची पर लिखा हत्यारोपियों का नाम

सीतापुर में करवाचौथ पर बहन के घर जा रहे कारोबारी युवक का अपहरण कर गला रेत दिया गया। युवक बेहोश हो गया तो उसे मरा समझकर आरोपी भाग निकले। होश में आने पर घायल युवक किसी तरह लखीमपुर खीरी से सीतापुर बॉर्डर के एक ढाबे तक पहुंचा। गला कटने के कारण वो बोल नहीं पा रहा था। उसने कागज पर आरोपियों का नाम लिखकर लोगों से मदद मांगी और अस्पताल पहुं

बहन के घर निकले कारोबारी युवक का गला रेता:खून से लथपथ होकर सीतापुर में ढाबे तक पहुंचा, मरने से पहले पर्ची पर लिखा हत्यारोपियों का नाम
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
सीतापुर में करवाचौथ पर बहन के घर जा रहे कारोबारी युवक का अपहरण कर गला रेत दिया गया। युवक बेहोश हो गया तो उसे मरा समझकर आरोपी भाग निकले। होश में आने पर घायल युवक किसी तरह लखीमपुर खीरी से सीतापुर बॉर्डर के एक ढाबे तक पहुंचा। गला कटने के कारण वो बोल नहीं पा रहा था। उसने कागज पर आरोपियों का नाम लिखकर लोगों से मदद मांगी और अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाई। लोग उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाते हुए 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पूरा मामला जिला मुख्यालय से 37 किलोमीटर दूर पिसांवा थाना क्षेत्र का है। 3 तस्वीरें देखिए - मामला विस्तार से पढ़िए - सीतापुर जिले के सरैया महिपत सिंह गांव के रहने वाले नितेश कुमार मौर्य (24) पानी 3 भाईयों में सबसे बड़ा था। एक भाई निकेत दुबई में काम करता है जबकि दूसरा भाई सचिन (19) है। पिता दिनेश कुमार (45) किसान हैं। नितेश धान-गेहूं की खरीद-फरोख्त करता था और साझेदारी में पानी की फैक्टरी, RO कारोबार और बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट (BC) का काम भी करता था। नितेश की दो बहनें भी हैं, जिनमें खुशबू (26) की शादी हो चुकी है और दूसरी बहन नेहा अविवाहित है। लखनऊ में बहन के घर आ रहा था नितेश के चाचा हरीश कुमार मौर्य (39) के मुताबिक नितेश बुधवार को अपनी बहन को करवा देने के लिए लखनऊ के बख्शी का तालाब जाने की बात कहकर घर से निकला था। लखनऊ में ही उसका एक मकान भी बन रहा है। जिसके चलते वो बाइक पर सिलेंडर बांधकर निकला था। बाराबंकी में लावारिस हालत में मिली बाइक हरीश कुमार के मुताबिक गुरुवार की सुबह बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में डफरपुर चौराहे के पास उसकी बाइक लावारिस हालत में मिली। सूचना मिलने पर बाइक की शिनाख्त की गई। बाइक पर सिलेंडर भी बंधा हुआ था, लेकिन नितेश वहां नहीं था। इसके बाद उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई गई। कुछ लोगों ने कार सवार लोगों द्वारा उसका अपहरण किए जाने की बात कही। बाइक मिलने के बाद नितेश की तलाश शुरू हुई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा था। लखीमपुर-खीरी में रेता गया गला पुलिस के मुताबिक, परिवार वालों ने आशंका जताई है कि हमलावर बाराबंकी के बड्डूपुर क्षेत्र से नितेश का अपहरण करने के बाद उसे लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज क्षेत्र में ले गए। यहां लिधियाई मोड़ के पास उसका गला रेतकर उसे मरा समझकर फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल नितेश किसी तरह सीतापुर जिले की सीमा में पिसावां थाना क्षेत्र में स्थित पन्नू ढाबे तक पहुंचा। गुरुवार को ढाबे के पास उसे खून से लथपथ हालत में देखकर लोग घबरा गए। उसका गला रेता गया था, इसलिए वह बोल नहीं पा रहा था। उसने ढाबे पर मौजूद लोगों से कागज-पेन मांगा और लिखकर अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाई। पर्ची पर नाम लिखकर युवक को ठहराया जिम्मेदार घायल नितेश ने अस्पताल ले जाते समय कागज पर अपने परिचित मनोज का नाम लिखा। पर्ची पर मनोज के पिता विद्या प्रसाद का नाम और गांव व पोस्ट सरैया महिपत सिंह भी लिखा था। नितेश ने अपनी हालत के लिए मनोज को जिम्मेदार ठहराया था। CHC से जिला अस्पताल पहुंचाया, इलाज के दौरान मौत ढाबे से सूचना मिलने पर पिसावां पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को CHC महोली ले जाया गया। उस समय उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां 3:10 बजे उसकी मौत हो गई। बाद में उसकी पहचान सरैया महिपत सिंह गांव के रहने वाले नितेश मौर्य के रूप में हुई। चाचा ने रंजिश में हत्या का आरोप लगाया चाचा हरीश ने पुरानी रंजिश में हत्या होने की बात कही है। उनके मुताबिक, करीब एक साल पहले नितेश को एक दुकान में बंद करके पीटा गया था। इस घटना के बाद से विवाद चल रहा था। पुलिस अब लेनदेन के विवाद, पुरानी रंजिश और अपहरण से लेकर हत्या तक की कड़ियों की जांच कर रही है। पुलिस बोली- कुछ लोगों को हिरासत में लिया बाराबंकी के बड्डूपुर थानाध्यक्ष मनोज सोनकर के अनुसार, मामले में मुकदमा दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। ---------------- ये भी पढ़ें- सपा को भाजपा से 3,123 वोट ज्यादा मिले:टीचर्स BJP, ग्रेजुएट सपा के साथ दिखे; यूपी MLC चुनाव में क्यों जीतकर भी हारी भाजपा? यूपी MLC चुनाव में भाजपा ने 11 सीटों में से 6 सीटें जीती हैं। सपा को 5 सीटें मिली हैं। सीटों के लिहाज से भाजपा भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनी है, लेकिन वोट शेयर में सपा ने बाजी मार ली है। सपा को भाजपा से करीब 0.45% यानी 3,123 वोट ज्यादा मिले हैं। पढ़िए पूरी खबर…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗