27 नवंबर 2026, 7:39 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बाहुबली करवरिया की बेटी तिवारी परिवार की बहू बनेगी:पूर्व विधायक विनय शंकर के बेटे से सगाई हुई, चुनाव बाद होगी शादी

प्रयागराज के बाहुबली उदयभान करवरिया की बेटी गोरखपुर के जानेमाने 'तिवारी हाता' की बहू बनेंगी। पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के बेटे कदर्प शंकर तिवारी और साक्षी की बुधवार को सगाई हुई। समारोह देहरादून में हुआ। इसमें परिवार के करीबी लोग ही शामिल हुए। इस वजह से तस्वीरें गुरुवार को सामने आईं। 'तिवारी हाता' गोरखपुर में पूर्व विधायक के पि

बाहुबली करवरिया की बेटी तिवारी परिवार की बहू बनेगी:पूर्व विधायक विनय शंकर के बेटे से सगाई हुई, चुनाव बाद होगी शादी
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
प्रयागराज के बाहुबली उदयभान करवरिया की बेटी गोरखपुर के जानेमाने 'तिवारी हाता' की बहू बनेंगी। पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के बेटे कदर्प शंकर तिवारी और साक्षी की बुधवार को सगाई हुई। समारोह देहरादून में हुआ। इसमें परिवार के करीबी लोग ही शामिल हुए। इस वजह से तस्वीरें गुरुवार को सामने आईं। 'तिवारी हाता' गोरखपुर में पूर्व विधायक के पिता बाहुबलि हरिशंकर तिवारी के घर को कहा जाता है। कदर्प और साक्षी एक-दूसरे का हाथ थामकर स्टेज पर आए। कंदर्प सफारी सूट और साक्षी साड़ी पहने नजर आईं। दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। सगाई से पहले साक्षी की गोदभराई की रस्म हुई। कंदर्प परिवार की महिलाओं ने साक्षी को चुनरी ओढ़ाई। टीका लगाया। गिफ्ट दिए। कार्यक्रम के दौरान विनय शंकर तिवारी और उदयभान करवरिया साथ नजर आए। कंदर्प चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के बेटे हैं। कंस्ट्रक्शन का कारोबार करते हैं। साक्षी उदयभान की छोटी बेटी हैं। दोनों की शादी 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद होगी। सगाई की तस्वीरें देखिए- काफी समय से चल रही थी रिश्ते की चर्चा तिवारी हाता और करवरिया परिवार के बीच रिश्ता जुड़ने की चर्चा पहले से थी। हालांकि, दोनों परिवारों की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई थी। बीच में रिश्ता तय नहीं हो पाने की बातें भी सामने आईं, लेकिन दोनों परिवारों के बीच बातचीत जारी रही। बुधवार को देहरादून में हुए पारिवारिक कार्यक्रम में कंदर्प और साक्षी ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। कार्यक्रम को निजी रखा गया था। गोदभराई की तस्वीरें देखिए- अब उदयभान करवरिया के बारे में जानिए- अब सपा नेता विनय शंकर तिवारी के बारे में जानिए…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗