10 अक्टूबर 2026, 4:03 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बिहारः NDA की बैठक में नहीं माने अनंत सिंह, RLM के 3 विधायक भी नदारद

बिहार में एमएलसी चुनाव से पहले एनडीए की एकजुटता पर सवाल उठने लगे हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार(9 अक्टूबर 2026) को सीएम आवास पर हुई एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में चुनावी तैयारियों और संयुक्त प्रचार अभियान पर चर्चा हुई. करीब दो घंटे चली बैठक में नाराज नेताओं को मनाने और गठबंधन

बिहारः NDA की बैठक में नहीं माने अनंत सिंह, RLM के 3 विधायक भी नदारद
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

बिहार में एमएलसी चुनाव से पहले एनडीए की एकजुटता पर सवाल उठने लगे हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार(9 अक्टूबर 2026) को सीएम आवास पर हुई एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में चुनावी तैयारियों और संयुक्त प्रचार अभियान पर चर्चा हुई. करीब दो घंटे चली बैठक में नाराज नेताओं को मनाने और गठबंधन के बाहर के प्रत्याशियों का समर्थन रोकने की कोशिश की गई. हालांकि, बैठक के बाद जदयू विधायक अनंत सिंह ने साफ कर दिया कि वह पटना स्नातक सीट पर जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन करेंगे, न कि एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार का.

बैठक में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के तीन विधायक माधव आनंद, आलोक सिंह और रामेश्वर महतो भी शामिल नहीं हुए. ऐसे में एमएलसी चुनाव से पहले गठबंधन के भीतर खींचतान की चर्चा तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'

बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में एमएलसी चुनाव की तैयारियों और संयुक्त प्रचार अभियान को लेकर चर्चा हुई. जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार ने कहा कि एनडीए एकजुट है और सभी सीटों पर गठबंधन की जीत होगी. उन्होंने दावा किया कि बैठक में अनंत सिंह के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई.

अनुज सिंह के समर्थन पर अड़े अनंत सिंह

बैठक से बाहर निकलने के बाद जदयू विधायक अनंत सिंह ने कहा कि वह पटना स्नातक सीट पर जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन करेंगे. उन्होंने एनडीए के उम्मीदवार नीरज कुमार का समर्थन करने से इनकार कर दिया. इससे गठबंधन के भीतर चुनावी तालमेल को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.

सारण शिक्षक सीट पर भी सहयोगी दलों में खींचतान

सारण शिक्षक सीट पर भी एनडीए के भीतर मतभेद सामने आए हैं. यहां आरएलएम के चार में से तीन विधायकों के निर्दलीय प्रत्याशी रामपुकार सिन्हा का समर्थन करने की बात सामने आई है. एनडीए की ओर से इस सीट पर जदयू के पुष्कर आनंद प्रत्याशी हैं. आरएलएम विधायकों की गैरमौजूदगी ने इन मतभेदों को और चर्चा में ला दिया है.

23 अक्टूबर को मतदान, 27 को नतीजे

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए चुनाव होना है. मतदान 23 अक्टूबर को होगा, जबकि मतगणना के बाद 27 अक्टूबर को नतीजे आएंगे. चुनाव से पहले गठबंधन के नेताओं के अलग-अलग प्रत्याशियों के समर्थन से एनडीए के संयुक्त चुनाव अभियान की चुनौती बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें- 'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗