2 अक्टूबर 2026, 10:16 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बिहार में 8 सीटों पर MLC चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग

बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा हो गई है. बिहार की 8 शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों के लिए चुनाव होना है. इसको लेकर चुनाव आयोग की ओर से जरूरी तिथियों की घोषणा कर दी गई है. इन सभी आठ सीटों का कार्यकाल 11 नवंबर 2026 को पूरा हो रहा है.

बिहार में 8 सीटों पर MLC चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा हो गई है. बिहार की 8 शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों के लिए चुनाव होना है. इसको लेकर चुनाव आयोग की ओर से जरूरी तिथियों की घोषणा कर दी गई है. इन सभी आठ सीटों का कार्यकाल 11 नवंबर 2026 को पूरा हो रहा है.

29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी. इसके बाद उम्मीदवार नामांकन कर पाएंगे. 6 अक्टूबर तक नामांकन की आखिरी तारीख है. वहीं 23 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि 27 अक्टूबर को नतीजे आएंगे.

जानकारी के अनुसार, स्नातक सीटों में पटना, तिरहुत, दरभंगा और कोसी है. वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की बात की जाए तो इसमें पटना, सारण, तिरहुत और दरभंगा है. इन सीटों पर प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज भी लड़ेगी. 

ये आठ सीटें हो रहीं खाली

  • पटना- शिक्षक, प्रो. नवल किशोर यादव, बीजेपी
  • दरभंगा- शिक्षक, डॉ. मदनमोहन झा, कांग्रेस
  • सारण- शिक्षक, आफाक अहमद, निर्दलीय
  • तिरहुत- शिक्षक, संजय कुमार सिंह, भाकपा
  • पटना- स्नातक, नीरज कुमार, जेडीयू
  • दरभंगा- स्नातक, सर्वेश कुमार, निर्दलीय
  • कोसी- स्नातक, नवल किशोर यादव, बीजेपी
  • तिरहुत- स्नातक, बंशीधर ब्रजवासी, निर्दलीय

यह भी पढ़ें- बिहार: भोजपुर में युवक की गोली मारकार हत्या, 20 दिन पहले बना था पिता

पांच उम्मीदवारों की घोषणा कर चुके हैं पीके

बता दें कि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुके हैं. कुछ दिनों पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई थी. दरभंगा शिक्षक से एसपी राय और स्नातक क्षेत्र से रवींद्र यादव, सारण शिक्षक क्षेत्र से अफाक अहमद, पटना शिक्षक क्षेत्र से दिव्या ज्योति और कोसी स्नातक से रजनीश रंजन को उम्मीदवार बनाया गया है.

पटना स्नातक सीट पर देखने लायक होंगे नतीजे

इन आठ सीटों में सबसे अधिक किसी की चर्चा है तो वह पटना स्नातक है. यहां से अभी जेडीयू के नीरज कुमार एमएलसी हैं. यहां से जेडीयू के विधायक अनंत सिंह ने डॉ. अनुज को अपना समर्थन दिया है. वे निर्दलीय लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच भी खूब बयानबाजी हुई है. अनंत सिंह ने तो यहां तक कह दिया है कि नीरज कुमार को जितना दम है वे लगा लें. ऐसे में देखना होगा कि जब नतीजे आते हैं तो क्या कुछ होता है. अनंत सिंह का दावा है कि हर हाल में डॉ. अनुज की जीत होगी.

यह भी पढ़ें- जमुई 'हैवानियत' मामले पर CJP का बड़ा बयान, 'इस सरकार के लिए…'

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗