25 नवंबर 2026, 9:41 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

बिहार में भूकंप, पटना से लेकर सीवान, अररिया और बांका तक डोली धरती

बिहार के कई जिलों में आज (मंगलवार) सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटके की तृवता 5.4 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई. सुबह करीब 7 बजकर 2 मिनट पर आए इस भूकंप का केंद्र नेपाल के लेलेप क्षेत्र में था. इसकी गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई.&lt

बिहार में भूकंप, पटना से लेकर सीवान, अररिया और बांका तक डोली धरती
स्रोत: abp world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

बिहार के कई जिलों में आज (मंगलवार) सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटके की तृवता 5.4 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई. सुबह करीब 7 बजकर 2 मिनट पर आए इस भूकंप का केंद्र नेपाल के लेलेप क्षेत्र में था. इसकी गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई.

राजधानी पटना के अलावा सीवान, शिवहर, अररिया और बांका समेत कुछ अन्य इलाकों में सुबह-सुबह धरती हिली. बेगूसराय में भी लोगों ने भूकंप के झटके को महसूस किया. बिहार के साथ ही पड़ोसी राज्य झारखंड के कुछ हिस्सों में भी लोगों ने कंपन महसूस किया.

बिहार में मंगलवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. सुबह करीब 7 बजकर 2 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता 5.4 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई. पटना, सीवान, शिवहर, अररिया और बांका समेत कई जिलों में धरती कांपी. बिहार के अलावा झारखंड, भूटान और बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र नेपाल के कोशी प्रांत के लेलेप में बताया गया है. #BreakingNews #Nepal #Earthquake #Bihar #Siwan #ABPNews

— ABP News (@ABPNews) November 24, 2026

इस भूकंप का असर भारत और नेपाल के अलावा एशिया के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिला. भूटान और बांग्लादेश के कई इलाकों में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए.

यह भी पढ़ें- बिहार के लखीसराय में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत

दरभंगा और सुपौल में भी हुआ भूकंप का एहसास

बिहार के अन्य जिलों की बात करें तो पटना, शिवहर, अररिया, बेगूसराय, बांका के अलावा भूकंप का एहसास दरभंगा और सुपौल में भी हुआ है. मधुबनी और भागलपुर में भी झटका महसूस हुआ है. सुबह के समय भूकंप आया था इसलिए ज्यादातर लोग नींद में थे इसलिए कई लोगों को इसका एहसास नहीं हुआ. 

भूकंप की तीव्रता कम थी और इसका केंद्र बिहार भी नहीं था इसलिए किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. हालांकि अधिकारी स्थिति का आकलन कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि भूकंप के झटकों से प्रभावित इलाकों में कोई नुकसान हुआ है या नहीं.

यह भी पढ़ें- बिहार में नया बखेड़ा! AIMIM नेता ने तवायफ से की दुल्हन की तुलना, BJP भड़की

समाचार स्रोत

यह खबर abp world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗