बहराइच में बारिश से तापमान चार डिग्री गिरा:अधिकतम पारा 22 डिग्री पर पहुंचा, खेतों में खड़ी 50% धान की फसल को नुकसान की आशंका
बहराइच जिले में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई बारिश से तापमान चार डिग्री सेल्सियस गिर गया। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों को ठंड महसूस होने लगी। रुक-रुककर हो रही बारिश से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। सुबह से आसमान में बादल छाए थे। दोपहर करीब दो बजे नगर और जिले के कई इलाकों में बारिश शुरू हुई। बा

बहराइच जिले में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई बारिश से तापमान चार डिग्री सेल्सियस गिर गया। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों को ठंड महसूस होने लगी। रुक-रुककर हो रही बारिश से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। सुबह से आसमान में बादल छाए थे। दोपहर करीब दो बजे नगर और जिले के कई इलाकों में बारिश शुरू हुई। बारिश तेज होने से मौसम ठंडा हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। जरूरी काम से घरों से निकले लोगों को बारिश के कारण दिक्कत हुई। नुकसान की आशंका के चलते किसान चिंतित बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में खड़ी करीब 50 प्रतिशत धान की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। लगातार बारिश से फसल को नुकसान की आशंका के चलते किसान चिंतित हैं। उन्हें अब मौसम साफ होने का इंतजार है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗