2 अक्टूबर 2026, 11:20 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

भदोही में जैविक खेती के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार:10 लाख के निवेश पर 20 लाख का सामान देने का वादा किया था

ज्ञानपुर पुलिस ने शीतलवाटिका आर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी फिरोज खान को गिरफ्तार किया है। उस पर जैविक खेती के वितरण केंद्र खोलने के नाम पर लोगों से ठगी करने का आरोप है। भदोही के सुभाषचंद्र पाण्डेय ने शिकायत दर्ज कराई थी कि फिरोज खान और उसके साथियों ने उन्हें ₹10 लाख का निवेश करने पर ₹12.20 लाख

भदोही में जैविक खेती के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार:10 लाख के निवेश पर 20 लाख का सामान देने का वादा किया था
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
ज्ञानपुर पुलिस ने शीतलवाटिका आर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी फिरोज खान को गिरफ्तार किया है। उस पर जैविक खेती के वितरण केंद्र खोलने के नाम पर लोगों से ठगी करने का आरोप है। भदोही के सुभाषचंद्र पाण्डेय ने शिकायत दर्ज कराई थी कि फिरोज खान और उसके साथियों ने उन्हें ₹10 लाख का निवेश करने पर ₹12.20 लाख के जैविक उत्पाद और ₹8.47 लाख का वाहन देने का वादा किया था। कंपनी को 5 साल तक वाहन की ईएमआई भरनी थी। निवेश के बाद उन्हें सिर्फ ₹2.50 लाख का सामान दिया गया। इसके बाद कंपनी ने उत्पादों की सप्लाई बंद कर दी, सही जीएसटी बिल नहीं दिए और अपना दफ्तर व मोबाइल बंद करके फरार हो गए। पुलिस ने फिरोज खान को ज्ञानपुर तिराहा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह उत्तर प्रदेश (भदोही, चंदौली), बिहार और झारखंड में भी इसी तरह की ठगी कर चुका है। वे पश्चिम बंगाल में भी अपना नेटवर्क फैलाने की तैयारी में थे।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗