2 अक्टूबर 2026, 3:32 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

भदोही में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:पति से फोन पर विवाद के बाद उठाया कदम, पुलिस ने शव कब्जे में लिया

भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के उमरहा गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 28 वर्षीय जूही तिवारी पत्नी सर्वेश मिश्रा के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। जूही तिवारी की शादी वर्ष 2023 में उमरहा निवासी

भदोही में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:पति से फोन पर विवाद के बाद उठाया कदम, पुलिस ने शव कब्जे में लिया
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के उमरहा गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 28 वर्षीय जूही तिवारी पत्नी सर्वेश मिश्रा के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। जूही तिवारी की शादी वर्ष 2023 में उमरहा निवासी राकेश मिश्रा के बेटे सर्वेश मिश्रा से हुई थी। परिजनों के मुताबिक, बीती रात सर्वेश और जूही का भाई एक ही ट्रेन से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सर्वेश और जूही के बीच फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। परिजनों को खाना खिलाने के बाद कमरे में गई बताया गया कि फोन पर विवाद के बाद जूही ने घरवालों को खाना खिलाया और इसके बाद अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद उसके ससुर रमेश तिवारी ने किसी काम के लिए आवाज दी, लेकिन कमरे से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो जूही फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने जूही को फंदे से नीचे उतारा और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई ले गए। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मायके और ससुराल पक्ष के लोग थाने पहुंच गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य परिजनों की सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम पहुंची। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से दी गई जानकारी में फोन पर पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗