3 अक्टूबर 2026, 11:54 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

भारत को पोल वॉल्ट में पहली बार एशियन गेम्स मेडल:बरानिका ने ब्रॉन्ज जीता; गुलवीर को 10 हजार मीटर में सिल्वर, छठे दिन 6 मेडल मिले

भारत ने एशियन गेम्स के पोल वॉल्ट में पहली बार मेडल जीता। बरानिका एलांगोवन ने महिलाओं की पोल वॉल्ट में 4.15 मीटर की ऊंचाई पार कर ब्रॉन्ज जीता। पोल वॉल्ट में खिलाड़ी लंबी डंडी की मदद से खुद को हवा में उठाकर एक पट्टी को पार करता है। शुक्रवार को एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह ने 10 हजार मीटर रेस में सिल्वर जीता। उन्होंने 28 मिनट 29.38 सेके

भारत को पोल वॉल्ट में पहली बार एशियन गेम्स मेडल:बरानिका ने ब्रॉन्ज जीता; गुलवीर को 10 हजार मीटर में सिल्वर, छठे दिन 6 मेडल मिले
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
भारत ने एशियन गेम्स के पोल वॉल्ट में पहली बार मेडल जीता। बरानिका एलांगोवन ने महिलाओं की पोल वॉल्ट में 4.15 मीटर की ऊंचाई पार कर ब्रॉन्ज जीता। पोल वॉल्ट में खिलाड़ी लंबी डंडी की मदद से खुद को हवा में उठाकर एक पट्टी को पार करता है। शुक्रवार को एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह ने 10 हजार मीटर रेस में सिल्वर जीता। उन्होंने 28 मिनट 29.38 सेकेंड में रेस पूरी की। 2023 में इसी इवेंट में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। छठे दिन भारत ने 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज समेत कुल 6 मेडल जीते। इसके साथ भारत के खाते में 23 मेडल हो गए हैं। चीन 157 मेडल के साथ टॉप पर है। शूटिंग में गोल्ड और सिल्वर सुरुचि इंदर सिंह और कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में गोल्ड जीता। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 484.6 अंक हासिल किए। साउथ कोरिया 478.0 अंक के साथ दूसरे और ईरान 415.8 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारत ने कोरिया पर 6.6 अंक की बढ़त बनाई। 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार की टीम ने सिल्वर जीता। भारत ने 1762 अंक बनाए। चीन 1766 अंक के साथ गोल्ड और साउथ कोरिया 1751 अंक के साथ ब्रॉन्ज जीतने में सफल रहा। मनप्रीत कौर ने शॉटपुट में ब्रॉन्ज जीता महिलाओं की शॉटपुट में मनप्रीत कौर ने 17.17 मीटर का थ्रो कर तीसरा स्थान हासिल किया। भारत की कृष्णा जयशंकर मेनन 16.57 मीटर के प्रदर्शन के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। मनुष शाह-दिया चितले को टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज मनुष शाह और दिया चितले ने मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज जीता। सेमीफाइनल में उन्हें चीन के वांग चुकिन और सुन यिंगशा से 8-11, 5-11, 8-11, 2-11 से हार मिली। सेमीफाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल दिया जाता है। कबड्डी में दोनों भारतीय टीमें फाइनल में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में नेपाल को 48-24 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इससे भारत का एक और मेडल पक्का हो गया। पुरुष टीम ने भी फाइनल का टिकट कटाया। उसने सेमीफाइनल में थाईलैंड को 66-27 से हराया। स्क्वॉश में भी भारत का मेडल पक्का जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई। भारतीय जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल में फिलीपींस के डेविड पेलिनो और जेमक्या अरिबाडो को 11-3, 11-5 से हराया। सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ उनका कम से कम ब्रॉन्ज पक्का हो गया। महिला सिंगल्स में अनाहत सिंह ने क्वार्टरफाइनल में तन्वी खन्ना को 3-0 से हराकर अंतिम-4 में जगह बनाई। पुरुष सिंगल्स में अभय सिंह भी सेमीफाइनल में पहुंच गए। वीर चोत्रानी को क्वार्टरफाइनल में पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान से हार मिली। 400 मीटर में तीन भारतीय फाइनल में महिलाओं की 400 मीटर में किरण पहल और प्राची चौधरी ने फाइनल में जगह बनाई। किरण ने अपनी हीट 53.44 सेकेंड में पूरी कर सीधे क्वालिफाई किया। प्राची ने 53.46 सेकेंड का समय निकालकर हीट में तीसरा स्थान हासिल किया और नॉन-ऑटोमैटिक क्वालिफायर में सबसे तेज रहीं। पुरुषों की 400 मीटर में विशाल टीके ने 45.27 सेकेंड के समय के साथ अपनी हीट जीती और फाइनल में पहुंच गए। तीनों के फाइनल शनिवार को होंगे। सात्विक-चिराग पहले राउंड में बाहर डिफेंडिंग चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को पुरुष डबल्स के पहले राउंड में हार मिली। थाईलैंड के पक्कापोन तेरारत्साकुल और पीराचाई सुकफुन ने भारतीय जोड़ी को 21-12, 19-21, 21-14 से हराया। महिला डबल्स में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने पहले राउंड में जीत दर्ज की। सिमरन सिंघी और कविप्रिया सेल्वम की जोड़ी हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। हॉकी में जापान को हराया भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूल-बी के मुकाबले में जापान को 3-1 से हराया। टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार चौथी जीत है। लालरेमसियामी, इशिका चौधरी और नवनीत कौर ने गोल किए। जापान की ओर से शिहो कोबायाकावा ने एक गोल किया। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗