मऊ पुलिस लाइन में महापुरुषों को नमन:पुलिसकर्मियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ, सफाईकर्मियों का सम्मान
मऊ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियो

मऊ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों एवं विचारों से प्रेरणा लेते हुए जनसेवा, कर्तव्यपरायणता और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को उनके महत्वपूर्ण योगदान और स्वच्छता के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सफाई कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने कार्यालयों और थानों-चौकियों में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया और कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की शपथ ली। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करते हुए जनसेवा, ईमानदारी, कर्तव्यपरायणता और राष्ट्रहित में सदैव कार्य करने का संकल्प लिया।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗