मकान तोड़ने पर ओपी राजभर बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई:अंबेडकरनगर में कहा- शासन के निर्देश पर पुलिसकर्मी और लेखपाल निलंबित
अंबेडकरनगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र के बरियावन में 20 सितंबर की देर रात तीन जेसीबी से दुकानें और मकान गिराए जाने के मामले में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल लोगों के साथ लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदि

अंबेडकरनगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र के बरियावन में 20 सितंबर की देर रात तीन जेसीबी से दुकानें और मकान गिराए जाने के मामले में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल लोगों के साथ लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है और उनके निर्देश पर कार्रवाई हो रही है। राजभर ने बुधवार को अकबरपुर में एक रोजगार मेले के उद्घाटन के दौरान मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से सीधे बात की है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और जल्द जांच के निर्देश दिए हैं। इस मामले में अकबरपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार समेत कई पुलिसकर्मियों और संबंधित लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। सभी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं राजभर ने कहाकि रात के अंधेरे में जेसीबी चलाकर मकान-दुकान गिराने वालों की पहचान की जा रही है। उन्होंने साफ किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जाएगी। रोजगार मेले में राजभर ने सरकार की प्राथमिकताओं पर भी बात की। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार, शिक्षा, सड़क और बेहतर जीवन जैसे मुद्दों पर काम कर रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। राजभर ने आरोप लगाया कि विपक्ष विकास और रोजगार जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है। राजभर ने सपा नेताओं के कथित विवादित बयानों का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने सपा नेता राजकुमार भाटी के ब्राह्मण समाज को लेकर दिए गए कथित बयान का भी उल्लेख किया। कौशांबी में दिए गए एक कथित बयान के आधार पर उन्होंने सपा पर अवैध खनन को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया।कैबिनेट मंत्री में कहाकि सरकार अभी सत्ता में है और रोजगार व विकास के मुद्दों पर लगातार काम कर रही है।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
