13 अक्टूबर 2026, 12:52 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

मथुरा में मिशन शक्ति के तहत 'शक्ति मार्च':पुलिस लाइन से निकली रैली, महिलाओं को दिए सुरक्षा और अधिकारों के प्रति संदेश

मथुरा में शारदीय नवरात्रि के दौरान मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आलोक राज नारायण और सहायक पुलिस अधीक्षक आशना चौधरी के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन से शक्ति मार्च निकाला गया। मार्च के माध्यम से महिलाओ

मथुरा में मिशन शक्ति के तहत 'शक्ति मार्च':पुलिस लाइन से निकली रैली, महिलाओं को दिए सुरक्षा और अधिकारों के प्रति संदेश
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
मथुरा में शारदीय नवरात्रि के दौरान मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आलोक राज नारायण और सहायक पुलिस अधीक्षक आशना चौधरी के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन से शक्ति मार्च निकाला गया। मार्च के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महिला अपराधों की रोकथाम और सुरक्षित वातावरण का संदेश दिया गया। इसमें जनपद की महिला पुलिसकर्मियों, पुलिस मॉडर्न स्कूल की छात्राओं और अन्य महिलाओं ने भाग लिया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गठित टीमें महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर रही हैं। इस दौरान उन्हें आपात स्थिति में सहायता के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी जा रही है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए मिशन शक्ति के तहत प्रयास जारी रहेंगे।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗