3 अक्टूबर 2026, 6:59 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

मथुरा में युवक की गोली मारकर हत्या:प्रेमिका के पति पर मर्डर का आरोप, वारदात के बाद हत्यारे की तलाश

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम दंगल देखकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात मुंडेलिया गांव में मेले के दौरान हुई। युवक को 3 गोलियां मारी गईं। इनमें 2 गोली छाती और एक चेहरे पर लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलते ही मेले में भगदड़ मच गई। आरोपी युवक की प्रेमिका के पति पर हत्या का आरोप है। पुलिस

मथुरा में युवक की गोली मारकर हत्या:प्रेमिका के पति पर मर्डर का आरोप, वारदात के बाद हत्यारे की तलाश
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम दंगल देखकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात मुंडेलिया गांव में मेले के दौरान हुई। युवक को 3 गोलियां मारी गईं। इनमें 2 गोली छाती और एक चेहरे पर लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलते ही मेले में भगदड़ मच गई। आरोपी युवक की प्रेमिका के पति पर हत्या का आरोप है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। दंगल खत्म होने के बाद हुआ विवाद मुंडेलिया गांव निवासी अवनीश उर्फ रवनी रविवार शाम गांव में लगे मेले में दंगल देखने गया था। दंगल खत्म होने के बाद उसका सतेंद्र पुत्र जहान सिंह से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि सतेंद्र ने अवैध हथियार से फायरिंग शुरू कर दी। अवनीश वहां से भागने लगा तो सतेंद्र ने उसका पीछा किया। अवनीश बाइक से भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सतेंद्र ने उसे 3 गोलियां मार दीं। गोली लगने के बाद अवनीश बाइक के पास गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलते ही मेले में मची भगदड़ मेले के बीच फायरिंग होने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। महिलाएं और बच्चे मौके से भागकर घरों की ओर चले गए। सूचना मिलने पर नौहझील पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को अवनीश का शव बाइक के पास पड़ा मिला। 4 साल पहले आरोपी की पत्नी को साथ ले गया था अवनीश परिजनों के मुताबिक, करीब 4 साल पहले अवनीश सतेंद्र की पत्नी को अपने साथ ले गया था। इसके बाद से वह अवनीश के साथ रह रही थी। सतेंद्र ने पत्नी को वापस लाने की कोशिश की। गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं हो सका। परिजनों का आरोप है कि सतेंद्र ने इस मामले में पुलिस से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसके बाद रविवार शाम उसने अवनीश की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से भाग गया। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस अवनीश के भाई सतपाल ने हत्या का आरोप सतेंद्र पर लगाया है। सीओ मांट अमरनाथ यादव ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी वारदात के बाद फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗