3 अक्टूबर 2026, 4:42 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

मिथिला से जुड़ी है इस खास श्लोक की सदियों पुरानी कहानी, 15वीं शताब्दी के राजा भी रह गए थे हैरान

Shankar Mishra Famous Shloka: मधुबनी के सरसोपाही से जुड़ी एक प्रसिद्ध कथा मिथिला की विद्वता और संस्कृत परंपरा को दर्शाती है. मान्यता के अनुसार, करीब 15वीं शताब्दी में बालक शंकर मिश्र ने राजा शिव सिंह को एक प्रसिद्ध श्लोक सुनाया था. शंकर मिश्र के पिता अयाची मिश्र विद्वान होने के साथ बेहद सरल जीवन जीने के लिए जाने जाते थे. शंकर मिश्र को बचपन से ही अस

मिथिला से जुड़ी है इस खास श्लोक की सदियों पुरानी कहानी, 15वीं शताब्दी के राजा भी रह गए थे हैरान
स्रोत: News18
शेयर करेंWhatsAppFacebook
Shankar Mishra Famous Shloka: मधुबनी के सरसोपाही से जुड़ी एक प्रसिद्ध कथा मिथिला की विद्वता और संस्कृत परंपरा को दर्शाती है. मान्यता के अनुसार, करीब 15वीं शताब्दी में बालक शंकर मिश्र ने राजा शिव सिंह को एक प्रसिद्ध श्लोक सुनाया था. शंकर मिश्र के पिता अयाची मिश्र विद्वान होने के साथ बेहद सरल जीवन जीने के लिए जाने जाते थे. शंकर मिश्र को बचपन से ही असाधारण प्रतिभा वाला माना जाता था. राजा शिव सिंह जब अयाची मिश्र से मिलने पहुंचे और उन्हें घर पर नहीं पाया, तो उन्होंने बालक की कम उम्र को लेकर टिप्पणी की. इसके जवाब में शंकर मिश्र ने कहा कि वह भले ही बालक हैं, लेकिन उनकी सरस्वती यानी ज्ञान बालिका नहीं है. उन्होंने पांच वर्ष की उम्र पूरी होने से पहले ही तीनों लोकों का वर्णन करने की बात कही. बालक की विद्वता देखकर राजा भी आश्चर्यचकित रह गए.
समाचार स्रोत

यह खबर News18 से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗