मियागंज में मनी गांधी-शास्त्री जयंती:ग्राम प्रधान बोले- बापू के आंदोलनों ने दिलाई आजादी
गुरुवार को पूरे देश के साथ उन्नाव के मियागंज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इसी क्रम में रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में पुलिस अधिकारियों ने माल्यार्पण किया, वहीं विकासखंड मियागंज की ग्राम पंचायत कोट रहा में भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्र

गुरुवार को पूरे देश के साथ उन्नाव के मियागंज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इसी क्रम में रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में पुलिस अधिकारियों ने माल्यार्पण किया, वहीं विकासखंड मियागंज की ग्राम पंचायत कोट रहा में भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत कोट रहा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बेचेलाल ने की। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहू, पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सर्वप्रथम प्रधान ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी। प्रधान बेचेलाल ने अपने संबोधन में कहा कि मोहनदास करमचंद गांधी ने अफ्रीका में नस्लीय भेदभाव का सामना किया और अन्याय के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया। भारत आकर उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध असहयोग आंदोलन, दांडी मार्च, नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन जन्मे लाल बहादुर शास्त्री जी भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे। अंत में सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗