मेरठ के जंगल में युवक की गर्दन काटने की कोशिश:चीख सुनकर ग्रामीण दौड़े, आरोपी ई-रिक्शा से भागे; युवक गंभीर, पहचान नहीं
मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के अजराड़ा की मड़ैया गांव में गुरुवार सुबह एक युवक की गर्दन काटने की कोशिश की गई। दो लोगों ने करीब 50 साल के युवक को जंगल में ले जाकर उस पर धारदार हथियार से हमला किया। युवक के हाथ-पैर पहले से बंधे हुए थे। हमले के दौरान युवक की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख आरोपी युवक को वहीं छो

मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के अजराड़ा की मड़ैया गांव में गुरुवार सुबह एक युवक की गर्दन काटने की कोशिश की गई। दो लोगों ने करीब 50 साल के युवक को जंगल में ले जाकर उस पर धारदार हथियार से हमला किया। युवक के हाथ-पैर पहले से बंधे हुए थे। हमले के दौरान युवक की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख आरोपी युवक को वहीं छोड़कर ई-रिक्शा से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब तीन लोग ई-रिक्शा से गांव पहुंचे थे। उन्होंने एक महिला से आगे जाने वाले रास्ते के बारे में पूछा। इसके बाद तीनों ई-रिक्शा से जंगल की ओर चले गए। गांव से करीब 500 मीटर दूर पहुंचने के बाद उन्होंने ई-रिक्शा रास्ते में खड़ा किया और ईंख के खेत में चले गए। खेत के अंदर दो लोगों ने अपने साथ लाए युवक के हाथ-पैर बांध दिए और फिर धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार किया। थाना प्रभारी देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि घायल की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। युवक के बयान के बाद घटना की वजह और आरोपियों की पहचान पता चल पाएगी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗