3 अक्टूबर 2026, 7:00 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

मेरठ की नीले ड्रम वाली मुस्कान पर फैसला आज:प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला था; 22 से ज्यादा गवाहों ने दी गवाही

मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में आज फैसला आएगा। पति की हत्या कर नीले ड्रम में पैक करने के आरोपी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को सजा-ए-मौत मिलेगी या उम्रकैद या फिर रिहाई होगी, इस पर सभी की नजर है। फैसला जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा सुनाएंगे। इस केस में 126 तारीखों के दौरान 22 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज हुए हैं। जु

मेरठ की नीले ड्रम वाली मुस्कान पर फैसला आज:प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला था; 22 से ज्यादा गवाहों ने दी गवाही
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में आज फैसला आएगा। पति की हत्या कर नीले ड्रम में पैक करने के आरोपी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को सजा-ए-मौत मिलेगी या उम्रकैद या फिर रिहाई होगी, इस पर सभी की नजर है। फैसला जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा सुनाएंगे। इस केस में 126 तारीखों के दौरान 22 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज हुए हैं। जुलाई- 2025 में ट्रायल शुरू होने के बाद करीब 13 महीने तक कोर्ट में बहस चली। अभियोजन पक्ष ने दोनों आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। यह हत्याकांड नीले ड्रम की वजह से पूरे देश में चर्चा में आया था। सौरभ राजपूत का शव उनके ही घर में नीले ड्रम में मिला था। पुलिस ने 19 मार्च, 2025 को मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जुलाई- 2025 में जिला जज की कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ था। इसके बाद लगातार सुनवाई और बहस चली। मुस्कान केस से जुड़े अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗