22 अक्टूबर 2026, 5:56 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

मेरठ में बहन को मैसेज भेजकर भाई ने सुसाइड किया:व्हाटसएप पर लिखा-'मरने जा रहा हूं', 2 साल पहले लवमैरिज, तलाक से डिप्रेशन में था

मेरठ में गुरुवार तड़के एक युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या से पहले उसने अपनी बहन को व्हाटसएप पर मैसेज भेजा। लिखा कि, मरने जा रहा हूं। बहन ने मैसेज देर से देखा। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। चाचा ने कमरे में भतीजे को फंदे पर लटका देखा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दि

मेरठ में बहन को मैसेज भेजकर भाई ने सुसाइड किया:व्हाटसएप पर लिखा-'मरने जा रहा हूं', 2 साल पहले लवमैरिज, तलाक से डिप्रेशन में था
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
मेरठ में गुरुवार तड़के एक युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या से पहले उसने अपनी बहन को व्हाटसएप पर मैसेज भेजा। लिखा कि, मरने जा रहा हूं। बहन ने मैसेज देर से देखा। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। चाचा ने कमरे में भतीजे को फंदे पर लटका देखा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 2 तस्वीर देखिए… दो साल पहले किया था प्रेम विवाह, डेढ़ साल पहले हुआ तलाक मृतक की पहचान शुभम श्रीवास्तव पुत्र मनोज श्रीवास्तव के रूप में हुई है। वह कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की श्रद्धापुरी फेस-2 का रहने वाला था। परिजनों के मुताबिक, शुभम ने करीब दो साल पहले सुभाष नगर की रहने वाली विधि से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों मेडिकल थाना क्षेत्र में एक फ्लैट में रहने लगे थे। विधि मेडिकल क्षेत्र में एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। बताया गया कि शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। करीब डेढ़ साल पहले उनका तलाक हो गया था। इसके बाद से ही शुभम तनाव में रहने लगा था। करीब दो महीने पहले वह काम करने के लिए दिल्ली चला गया था। तीन दिन पहले चाचा के घर आया था परिजनों के अनुसार, शुभम तीन दिन पहले नौचंदी थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी में रहने वाले अपने चाचा राकेश के घर आया था। बुधवार देर रात करीब 3:30 उसने अपनी बहन कोमल को मैसेज भेजा कि वह फांसी लगाकर जान देने जा रहा है। बहन ने सुबह मैसेज देखा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे चाचा राकेश कमरे में पहुंचे तो शुभम का शव फंदे पर लटका मिला। यह देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। पिता गाड़ी चलाकर करते हैं परिवार का पालन-पोषण शुभम के पिता मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। वह गाड़ी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शुभम उनका बड़ा बेटा था, जबकि बेटी कोमल छोटी है। बेटे की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। उन्होंने बताया कि बेटा विधि से बहुत प्यार करता था और उसने अपने सीने पर उसके नाम का टैटू भी बनाया था नौचंदी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिविल लाइन दीक्षा भोरिया ने बताया कि- शुभम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗