मुरादाबाद में 15 हजार B.Ed-LLB छात्रों का रिजल्ट अटका:4 महीने से इंतजार, अगली कक्षा में प्रवेश न मिलने से पढ़ाई पर असर
मुरादाबाद में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से जुड़े करीब 15 हजार B.Ed और LLB छात्र चार महीने से परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी नहीं होने से छात्रों की आगे की पढ़ाई और अगली कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया अटक गई है। B.Ed प्रथम वर्ष की परीक्षा मई में हुई थी, जबकि LLB द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा जून में कराई गई थी। B.E

मुरादाबाद में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से जुड़े करीब 15 हजार B.Ed और LLB छात्र चार महीने से परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी नहीं होने से छात्रों की आगे की पढ़ाई और अगली कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया अटक गई है। B.Ed प्रथम वर्ष की परीक्षा मई में हुई थी, जबकि LLB द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा जून में कराई गई थी। B.Ed की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जुलाई के आखिर तक पूरा हो चुका है। इसके बावजूद अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। छात्रों का कहना है कि वे रिजल्ट के लिए लगातार कॉलेज और विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। परिणाम नहीं आने से अगली कक्षा में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। इससे छात्रों का समय और पढ़ाई दोनों प्रभावित हो रहे हैं। शिक्षकों के मुताबिक, B.Ed में दो विषयों में फेल होने पर ईयर बैक हो जाता है। ऐसे में छात्र रिजल्ट को लेकर ज्यादा परेशान हैं। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द B.Ed और LLB का रिजल्ट जारी करने की मांग की है। साथ ही अगली कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने की भी मांग की गई है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗