मासूम की मौत के बाद चाची को सांप ने डसा:सीएचसी में इलाज जारी, प्रतापगढ़ में 5 महीने पहले पिता की हादसे में गई थी जान
नगर पंचायत मानिकपुर के मुन्ना का पुरवा में सांप के डसने से 6 साल के अभिनव कुमार मौर्य की मौत हो गई। इस घटना के बाद चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल डिंपू और जिला पंचायत सदस्य अनिल मौर्य परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। अभिनव को शनिवार दोपहर घर में बेड पर सांप ने डसा था। वह पैराडाइ

नगर पंचायत मानिकपुर के मुन्ना का पुरवा में सांप के डसने से 6 साल के अभिनव कुमार मौर्य की मौत हो गई। इस घटना के बाद चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल डिंपू और जिला पंचायत सदस्य अनिल मौर्य परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। अभिनव को शनिवार दोपहर घर में बेड पर सांप ने डसा था। वह पैराडाइज पब्लिक स्कूल में यूकेजी का छात्र था और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। करीब पांच महीने पहले सड़क हादसे में अभिनव के पिता गुड्डू मौर्य की भी मौत हो गई थी। मां पूनम मौर्य तीनों बच्चों की देखभाल कर रही थीं। रविवार शाम अभिनव की चाची उर्मिला मौर्य को भी उसी बेड पर सांप ने डस लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उन्हें सीएचसी कुंडा ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। एक ही परिवार में लगातार हुई इन घटनाओं से गांव में डर का माहौल है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗