यूपी ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप:अयोध्या की कृतिका सिंह ने जीते रजत और कांस्य पदक; 100 मीटर दौड़ में बनाया रिकॉर्ड
बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय में 27 सितंबर को आयोजित 23वीं उत्तर प्रदेश ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अयोध्या की कृतिका सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया है। राणा वीर सिंह की पुत्री कृतिका ने 100 मीटर दौड़ में रजत और 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। कृतिका ने 100 मीटर की दौड़ महज 12.04 सेकंड में पूरी कर अय

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय में 27 सितंबर को आयोजित 23वीं उत्तर प्रदेश ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अयोध्या की कृतिका सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया है। राणा वीर सिंह की पुत्री कृतिका ने 100 मीटर दौड़ में रजत और 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। कृतिका ने 100 मीटर की दौड़ महज 12.04 सेकंड में पूरी कर अयोध्या का नया रिकॉर्ड कायम किया, जबकि 200 मीटर में 25.17 सेकंड का समय निकाला। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राजस्थान के जयपुर में होने वाली आगामी राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव परमिंद्र सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि जिले के एथलीट लगातार राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, खिलाड़ियों को आगे भी हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। कृतिका की सफलता पर संघ के चेयरमैन महंत गिरीशपति त्रिपाठी, अध्यक्ष संजय तिवारी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने उन्हें बधाई दी है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗