29 नवंबर 2026, 5:43 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

यूपी के शिक्षा मंत्री के रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी:पत्नी के साथ संदीप ने पैर छुए; ‘कल्याण सिंह अमर रहें’ के नारे लगे

यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह का दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में ग्रांड रिसेप्शन हुआ। पीएम मोदी भी पार्टी में पहुंचे। संदीप और उनकी पत्नी ने पैर छूकर मोदी का आशीर्वाद लिया। इससे पहले संदीप ब्लैक शेरवानी में दुल्हन के साथ मंच पर पहुंचे। उनकी पत्नी मेघना ने क्रीम कलर का शाही लहंगा पहन रखा था

यूपी के शिक्षा मंत्री के रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी:पत्नी के साथ संदीप ने पैर छुए; ‘कल्याण सिंह अमर रहें’ के नारे लगे
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह का दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में ग्रांड रिसेप्शन हुआ। पीएम मोदी भी पार्टी में पहुंचे। संदीप और उनकी पत्नी ने पैर छूकर मोदी का आशीर्वाद लिया। इससे पहले संदीप ब्लैक शेरवानी में दुल्हन के साथ मंच पर पहुंचे। उनकी पत्नी मेघना ने क्रीम कलर का शाही लहंगा पहन रखा था। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, रविशंकर प्रसाद, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई सांसद-विधायक शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में राजवीर सिंह राजू ने हाथ जोड़कर कहा- अपने दोनों बेटों की शादी में आप सभी से जो प्यार, स्नेह और साथ मिला, उसके लिए दिल से आभार। जीवनभर आप सभी का आभारी रहूंगा। संदीप सिंह और सौरभ की गुरुवार को दिल्ली के इसी स्टेडियम में शादी हुई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु खुद दोनों भाइयों को आशीर्वाद देने पहुंची थीं। संदीप की शादी मेघना चौधरी जबकि सौरभ की शादी अंतरा त्यागी के साथ हुई है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗