3 अक्टूबर 2026, 7:06 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

यूपी में जनवरी जैसा कोहरा, नदियां उफनाईं, हाईवे जलमग्न:बाराबंकी में 350 साल पुरानी मजार नदी में समाई; बदायूं में 100 मीटर सड़क बही

यूपी में सितंबर के महीने में जनवरी जैसा कोहरा छाया है। अमेठी, रामपुर और बदायूं में मंगलवार सुबह घनी धुंध दिखाई दी। 25 मीटर दूर देखना भी मुश्किल हो गया। लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ। मौसम वैज्ञानिकों को कहना है कि दिन में तेज धूप के बाद रातें ठंडी हो रही हैं। हवा की रफ्तार काफी धीमी है। ऐसे में हवा में मौजूद नमी पानी की छोटी-छोट

यूपी में जनवरी जैसा कोहरा, नदियां उफनाईं, हाईवे जलमग्न:बाराबंकी में 350 साल पुरानी मजार नदी में समाई; बदायूं में 100 मीटर सड़क बही
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
यूपी में सितंबर के महीने में जनवरी जैसा कोहरा छाया है। अमेठी, रामपुर और बदायूं में मंगलवार सुबह घनी धुंध दिखाई दी। 25 मीटर दूर देखना भी मुश्किल हो गया। लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ। मौसम वैज्ञानिकों को कहना है कि दिन में तेज धूप के बाद रातें ठंडी हो रही हैं। हवा की रफ्तार काफी धीमी है। ऐसे में हवा में मौजूद नमी पानी की छोटी-छोटी बूंदों में बदल जाती है और जमीन की सतह के पास जमा होकर रुक जाती है। इधर, यूपी से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। मुजफ्फरनगर-अलीगढ़ समेत पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों से यह वापस लौट चुका है। इसके असर से पूरे प्रदेश में भारी बारिश थम गई है। हालांकि, 4 दिन लगातार बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं। बिजनौर में स्टेट हाईवे पर गंगा नदी का पानी भर गया है। गाड़ियां 3-4 फीट पानी से निकल रही हैं। बाराबंकी में 350 साल पुरानी मजार सरयू नदी में समा गई है। बदायूं में 100 मीटर सड़क बाढ़ के तेज बहाव में बह गई। कानपुर में भी सड़कें जलमग्न हैं। इधर, मंगलवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत पूरे प्रदेश में धूप निकली। हालांकि, 17 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि अब छिटपुट बारिश ही होगी। अक्टूबर से मौसम साफ हो जाएगा। मौसम की तस्वीरें देखिए… आज कहां-कहां बारिश का अलर्ट, देखिए आपके शहर में मौसम कैसा है, कब तक बारिश का अलर्ट है और बाढ़ के हालात कैसे हैं? जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗