यूपी में सरकारी 'भारत टैक्सी' लॉन्च:योगी ने सवारी की, डिप्टी CM बोले- नौकरी के चक्कर में न पड़ो, 4 घंटे कैब चलाओ
सीएम योगी ने बुधवार को लखनऊ में सरकारी कैब ‘भारत टैक्सी’ लांच की। इस दौरान उन्होंने कहा- सहकारिता मंत्रालय के गठन के परिणाम अब देखने को मिल रहे हैं। जिन लोगों के बारे में कोई सोचता नहीं था जैसे- टैक्सी ड्राइवर, अब वे रजिस्ट्रेशन के साथ जीरो कमीशन पर भारत टैक्सी का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने कहा- अब तक टैक्सी ड्राइवर को कोई सुरक्षा नह

सीएम योगी ने बुधवार को लखनऊ में सरकारी कैब ‘भारत टैक्सी’ लांच की। इस दौरान उन्होंने कहा- सहकारिता मंत्रालय के गठन के परिणाम अब देखने को मिल रहे हैं। जिन लोगों के बारे में कोई सोचता नहीं था जैसे- टैक्सी ड्राइवर, अब वे रजिस्ट्रेशन के साथ जीरो कमीशन पर भारत टैक्सी का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने कहा- अब तक टैक्सी ड्राइवर को कोई सुरक्षा नहीं दी जाती थी। उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया जाता था। आज जब ड्राइवर कार पर भारत टैक्सी लिखवाएगा तो उसे गर्व होगा कि यह पूरे भारत की टैक्सी है। उसके मन में निश्चितंता होगी कि 5 लाख की सामाजिक सुरक्षा गारंटी भी मिल रही है। भारत टैक्सी से पैसेंजर्स और ड्राइवर्स दोनों को फायदा होगा। इसके जरिए ऑटो-रिक्शा, कार और बाइक की सर्विस भी उपलब्ध होगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस दौरान कहा- चिंता मत करो, भारत टैक्सी को अपनाओ। भारत टैक्सी यानी अपना पैसा, अपनी मोटर और अपना ड्राइवर। उन्होंने प्राइवेट कंपनियों की कैब चलाने को लेकर कहा- नौकरी और विदेशी कंपनियों के चक्कर में न पड़ो, 4 घंटे अपनी टैक्सी चलाओ। सीएम ने 'कृषक समृद्धि योजना' का पोर्टल और उर्वरक-बीज के लिए 'सेतु ऐप' भी लॉन्च किया। किसानों को लोन का चेक और ड्राइवरों को टैक्सी का प्रमाण पत्र सौंपा। भारत टैक्सी को हरी झंडी दिखाने के बाद सीएम ने कैब में सवारी भी की। योगी की बड़ी बातें- 1. पहले भैंसागाड़ी से भैंसा चोरी हो जाता था
योगी ने कहा- 2017 से पहले यूपी में टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर छोड़िए, अगर भैंसागाड़ी से जाने वाला व्यक्ति कहीं चाय पीने रुकता था तो उसका भैंसा गायब हो जाता था। टैक्सी के टायर गायब हो जाते थे। पहले सड़क गड्ढे में है या गड्ढा सड़क में, पता नहीं चलता था। महीनों कर्फ्यू रहता था, दंगे होते थे। सत्ताधारी दल के गुंडे जिस टैक्सी में बैठते थे, उसके ड्राइवर को मारकर गाड़ी चुरा लेते थे। हमारे सहकारिता बैंकों से किसानों को 11 फीसदी ब्याज पर लोन दिया जाता था। अब हमने ब्याज दर को कम करके 6 फीसदी कर दिया। 10 लाख तक के लोन की सुविधा उपलब्ध कराई है। हम 5 लाख लघु और सीमांत किसानों को भी लोन की सुविधा देंगे। यानी अब डबल इंजन सरकार किसानों और गरीबों की ताकत बन गई है। 2. भ्रष्ट हाथों में अस्त्र-शस्त्र देंगे तो विध्वंस ही होगा
पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह के नेतृत्व में सहकारिता देश की समृद्धि का प्रतीक बन रहा है। सहकारिता हमारी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा है। लेकिन, सहकारिता की कमान किन लोगों के हाथों में है, सफलता इस बात पर निर्भर करती है। अगर नकारात्मक और भ्रष्ट हाथों में अस्त्र-शस्त्र दे देंगे तो वे विध्वंस ही करेंगे। यदि शक्ति सकारात्मक सोच वाले लोगों के हाथ में देंगे तो समाज और राष्ट्र की सुरक्षा मजबूत होगी। सहकारिता दोधारी तलवार है- एक अच्छा और एक बुरा पक्ष। अच्छी लीडरशिप हो तो सहकारिता तरक्की का कारण बनती है। 3. चोरी हुई तो अगले चौराहे पर इलाज करने का इंतजाम है
योगी ने कहा- अब कर्फ्यू नहीं लगता, दंगा नहीं होता, अब चोरी नहीं होती, क्योंकि 14 लाख CCTV कैमरे लगाए हैं। कहीं चोरी हुई तो अगले चौराहे पर चोरी का इलाज करने का इंतजाम है। किसान पहले पलायन करता था, हताश और निराश था। बिचौलिए हावी थे। हमने 2017 में सबसे पहले अन्नदाता किसानों के 36 हजार करोड़ रुपए के ऋण माफ किए। सरयू नगर परियोजना को पूरा करने में 50 साल लग गए, क्योंकि अन्नदाता किसान उनके एजेडे में नहीं था। अर्जुन सहायक परियोजना, बाण सागर, मध्य गंगा परियोजना की भी यही स्थिति थी। डबल इंजन की सरकार ने 24 लाख अतिरिक्त भूमि को सिंचाई की सुविधा दी। इससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिली है। पहले किसानों के खेत में लगी मोटर चोरी हो जाती थी। आज हमने सिंचाई की सुविधा फ्री की है। मुफ्त बिजली दे रहे हैं। डिप्टी सीएम बोले- सपा सरकार में कट्टा संस्कृति थी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- पहले सहकारिता विभाग बीमारू हो गया था, इसमें कितना ही पैसा लगाओ, घाटे में ही रहता था। अब सीएम योगी और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने फायदेमंद बना दिया है। सपा सरकार में कट्टा संस्कृति थी, जेब में कट्टा रखकर कमाते थे, अब कलम संस्कृति है, कलम से लोग कमा रहे है। केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री मुरलीधर ने कहा- उत्तर प्रदेश में भारत टैक्सी और सीएम कृषक समृद्धि योजना का शुभांरभ हो रहा है। आज गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में भी भारत टैक्सी लॉन्च हो रही है। भारत टैक्सी हमारे सहकारिता मंत्रालय की पहल है, जिसने कुछ साल में सहकारिता का स्वरूप बदल दिया है। 4 सवाल-जवाब में भारत टैक्सी के फायदे समझिए... -------------------------- ये खबर भी पढ़िए- विधायक कोटे का MLC चुनाव भी नवंबर-दिसंबर में!:जनवरी में 10 सीटें खाली होंगी; आचार संहिता के चलते 2 महीने पहले इलेक्शन विधान परिषद में विधायक कोटे की 10 सीटों पर नवंबर-दिसंबर में चुनाव हो सकते हैं। मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 30 जनवरी, 2027 को खत्म हो रहा है। यूपी विधानसभा चुनाव के चलते जनवरी में आचार संहिता लागू हो सकती है। ऐसे में इन सीटों पर जनवरी की जगह एक-दो महीने पहले चुनाव कराए जा सकते हैं। वैसे भी चुनाव आयोग ने शिक्षक और स्नातक निर्वाचन कोटे की 11 सीटों पर अक्टूबर में चुनाव कराने की घोषणा की है। पूरी खबर पढ़िए
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
