युवक की शादी से नाराज परिजनों पर मारपीट का आरोप:शाहजहांपुर में कार-बाइक तोड़ी, परिवार ने DM से लगाई गुहार
शाहजहांपुर में एक युवक ने मोहल्ले की युवती से शादी की है।इस शादी से युवती के परिजन नाराज हैं।युवक के परिवार का आरोप है कि युवती के परिवार ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है।उन्होंने युवक की कार और बाइक भी तोड़ दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दबंगई दिखाते हुए उन्हें घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया गया है।घटना के बाद से निगोही पुलि

शाहजहांपुर में एक युवक ने मोहल्ले की युवती से शादी की है।इस शादी से युवती के परिजन नाराज हैं।युवक के परिवार का आरोप है कि युवती के परिवार ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है।उन्होंने युवक की कार और बाइक भी तोड़ दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दबंगई दिखाते हुए उन्हें घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया गया है।घटना के बाद से निगोही पुलिस से लेकर आलाधिकारियों तक से संपर्क किया गया,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।पीड़ित ने गुरूवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जिलाधिकारी (DM) से कार्रवाई की गुहार लगाई है। युवक के चाचा हरिओम ने बताया कि वे अपने घरों में नहीं रह सकते,क्योंकि दूसरे पक्ष ने बहुत दबंगई दिखाई है।निगोही पुलिस उनकी बात नहीं सुन रही है और आलाधिकारियों ने भी ध्यान नहीं दिया।जबकि उनके भतीजे ने जिस लड़की से शादी की है,वह बालिग है। कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम से मिलने पहुंचे थाना निगोही क्षेत्र के पाल बस्ती के रहने वाले हरिओम और उनके परिवार के सदस्य कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम से मिलने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके भतीजे ने मोहल्ले की एक बालिग युवती से शादी की है। युवती के परिजन इस शादी से नाखुश हैं और इसे रंजिश मान रहे हैं। लाठी-डंडों से मारपीट की पीड़ित परिवार ने बताया कि 25 नवंबर 2025 से उन्हें जबरन घर से भगा दिया गया है।आरोपी उन्हें आज तक घर में घुसने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर 2026 को दिन में करीब 11 बजे जब पीड़ित और उनके परिवार के सदस्य अपने घर गए,तो आरोपियों ने एक राय होकर लाठी-डंडों से मारपीट की। मोटरसाइकिल और गाड़ी को नुकसान पीड़ित ने 112 पर पुलिस को फोन किया,जिसके बाद पुलिस ने बीच-बचाव किया और चली गई। निगोही थाने में शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुरूवार सुबह 7 बजे, पीड़ित की ईको गाड़ी तोड़ दी गई।आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए मोटरसाइकिल और गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। उन्होंने खुलेआम धमकी दी कि रामानंद से संबंध रखने वाले किसी भी परिवार के सदस्य को निगोही में नहीं रहने देंगे। आज सुबह फिर से मारपीट की गई और पत्थर-ईंटें फेंकी गईं। थाना निगोही के प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि एक पक्ष थाने में है और दूसरे पक्ष को भी बुलाया गया है।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
