2 अक्टूबर 2026, 11:20 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

राज्यमंत्री बोले- नोएडा DM मेधा रूपम ने फोन नहीं उठाया:मैंने कई बार कॉल किया; 3 साल पहले हापुड़ से हटवाया था

‘मैं नोएडा में एक बड़े अफसर के घर पर बैठा था। उनकी पत्नी से जुड़ा बहुत गंभीर मामला था। मैंने उनके आवास से DM मेधा रूपम को कॉल किया। उनके पास मेरा नंबर, ऑफिस और लखनऊ कार्यालय तक के नंबर फीड हैं। मैंने डीएम को दो बार कॉल किया। फिर इंतजार भी किया कि शायद उनका कॉल आ जाए। लेकिन, उनका कॉल बैक नहीं आया।’ ये कहना है दर्जा प्राप्त राज्यमंत

राज्यमंत्री बोले- नोएडा DM मेधा रूपम ने फोन नहीं उठाया:मैंने कई बार कॉल किया; 3 साल पहले हापुड़ से हटवाया था
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
‘मैं नोएडा में एक बड़े अफसर के घर पर बैठा था। उनकी पत्नी से जुड़ा बहुत गंभीर मामला था। मैंने उनके आवास से DM मेधा रूपम को कॉल किया। उनके पास मेरा नंबर, ऑफिस और लखनऊ कार्यालय तक के नंबर फीड हैं। मैंने डीएम को दो बार कॉल किया। फिर इंतजार भी किया कि शायद उनका कॉल आ जाए। लेकिन, उनका कॉल बैक नहीं आया।’ ये कहना है दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कैप्टन विकास गुप्ता का। वे यूपी कृषि अनुसंधान परिषद के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) डीएम मेधा रूपम की शिकायत सीएम योगी से की है। वह कहते हैं- डीएम किसी का फोन नहीं उठाती हैं, ऐसे ही मामले में वो 3 साल पहले ट्रांसफर हुई थीं। पढ़िए पूरी बातचीत… कैप्टन विकास बोले- मैं बहुत ज्यादा किसी को फोन नहीं करता कैप्टन विकास गुप्ता ने बताया- मैं यूपी सरकार में एक महत्वपूर्ण पद पर हूं। जनता के बीच रहता हूं। लोग मेरे पास कई मामले लेकर आते हैं। मैं राज्य में सभी जिलाधिकारियों और एसपी के संपर्क में रहता हूं। किसी समस्या के लिए या तो मैं इनको पत्र लिखता हूं या फिर बात कर लेता हूं। कभी-कभी खुद भी चला जाता हूं। जिलों के डीएम से अक्सर बात करता रहता हूं। यहां तक कि विभाग के प्रमुख सचिवों से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक के टच में रहता हूं। मैं बहुत ज्यादा किसी को फोन कॉल नहीं करता। मेरा एक प्रोटोकॉल रहता है। मेरा आवास नोएडा में है। ऐसे में अगर कोई समस्या होगी, तो डीएम से बात करना अनिवार्य हो जाता है। वहां के लोग मेरे पास समस्या लेकर आते हैं। ऐसे ही एक मामले में मैंने डीएम मेधा रूपम को कॉल किया। आरोप- अगस्त में भी मेधा रूपम ने फोन नहीं उठाया था विकास गुप्ता का कहना है- मुझे भाजपा कार्यकर्ताओं से फीडबैक मिला कि डीएम मेधा रूपम कुछ चुनिंदा लोगों का ही फोन उठाती हैं। मैंने नोएडा में अप्रैल-मई में कई बार प्रयास किया कि डीएम मेधा रूपम से संपर्क हो जाए। लेकिन, उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मैंने उनको पत्र लिखा, उसकी कॉपी मैंने मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को भेजी थी। मुझे लगा कि शायद कुछ सुधार आएगा। लेकिन जैसा मैं सोच रहा था, वैसा दिखाई नहीं दिया। मैंने अगस्त-सितंबर में भी प्रयास किया। इसके बाद मैंने मुख्यमंत्री के सामने इस मुद्दे को उठाया है। कैप्टन विकास गुप्ता ने अपने पत्र में क्या लिखा? कैप्टन विकास गुप्ता ने लिखा, ‘जिले के नागरिकों की ओर से डीएम की अनुपलब्धता को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। मैंने खुद भी जनसामान्य की समस्याओं और प्रशासनिक कार्यों को लेकर डीएम से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।’ मंत्री ने मुख्यमंत्री से मामले की जांच कराने के लिए कहा। साथ ही, ऐसा निर्देश देने के लिए कहा कि सभी डीएम जनता, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के लिए उत्तरदायी रहे। हापुड़ से हटाई गईं थीं मेधा रूपम पत्र में कैप्टन विकास गुप्ता ने अपने पुराने अनुभव का भी उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि जनवरी, 2022 में उन्हें हापुड़ की धौलाना विधानसभा सीट का प्रभारी बनाया गया था। उस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के बीच रहने पर तब हापुड़ की डीएम रहीं मेधा रूपम के प्रति असंतोष की शिकायतें सुनने को मिली थीं। उन्होंने दावा किया कि ऐसी शिकायतों के चलते मेधा रूपम को हापुड़ से हटाया गया था। कैप्टन विकास गुप्ता के आरोपों के बाद हमने नोएडा डीएम मेधा रूपम का पक्ष जानने के लिए उन्हें फोन किया। वॉट्सऐप पर मैसेज भी किया। लेकिन, उनका कोई जवाब नहीं मिला। इस भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दीजिए- ---------------- ये भी पढ़ें- शिवपाल ने 20 कॉल की, महिला DM ने नहीं उठाई:विधानसभा अध्यक्ष से की शिकायत, नोटिस जारी हुआ तो खेद जताया सपा महासचिव शिवपाल यादव का फोन न उठाना बुलंदशहर डीएम श्रुति को भारी पड़ गया। शिवपाल ने उन्हें 20-25 बार कॉल किया, लेकिन डीएम ने रिसीव नहीं किया। इससे नाराज होकर शिवपाल ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिकायत कर दी। पढ़ें पूरी खबर…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗