3 अक्टूबर 2026, 4:45 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

रमेल में दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शुरू:युवाओं और महिलाओं को दिए स्वरोजगार के गुर

मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना 2026-27 के तहत कल्याणपुर विकासखंड के ग्राम रमेल में दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण 21 और 22 सितंबर को राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, कानपुर नगर की ओर से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को खाद्य प

रमेल में दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शुरू:युवाओं और महिलाओं को दिए स्वरोजगार के गुर
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना 2026-27 के तहत कल्याणपुर विकासखंड के ग्राम रमेल में दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण 21 और 22 सितंबर को राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, कानपुर नगर की ओर से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण, स्वरोजगार और उद्यमिता से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से परिचित कराना है। इसके साथ ही उन्हें छोटे स्तर पर उद्यम शुरू करने और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करने की जानकारी भी दी जा रही है। कार्यक्रम में युवा उद्यमी प्रखर त्रिपाठी, कमलेश मिश्रा, जिला रिसोर्स पर्सन शिवम त्रिपाठी, सुमनलता, नमामि गंगे कृषि सलाहकार राधेश्याम तिवारी और अश्विनी कुमार शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗