31 अक्टूबर 2026, 10:11 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

रास्ते के विवाद में महिला-बेटी और बेटे को पीटा:गोंडा में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, भैंस और पुआल को लेकर विवाद

गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे लदई गांव में रास्ते से जाने और पुआल,भैंस ले जाने के विवाद को लेकर दबंगों द्वारा एक महिला,उसकी बेटी और बेटे को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटे जाने का मामला सामने आया है। मारपीट की पूरी घटना कल 29 अक्टूबर देर शाम 4:00 बजे की करीब की बताई जा रही है। जिसका वीडियो आज शुक्रवार दोपहर 3:00 बज

रास्ते के विवाद में महिला-बेटी और बेटे को पीटा:गोंडा में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, भैंस और पुआल को लेकर विवाद
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे लदई गांव में रास्ते से जाने और पुआल,भैंस ले जाने के विवाद को लेकर दबंगों द्वारा एक महिला,उसकी बेटी और बेटे को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटे जाने का मामला सामने आया है। मारपीट की पूरी घटना कल 29 अक्टूबर देर शाम 4:00 बजे की करीब की बताई जा रही है। जिसका वीडियो आज शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे के करीब सामने आया है। वायरल वीडियो में लाठी डंडे से एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए ईंट- पत्थर फेंकते हुए भी नजर आए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट मारपीट में तीन लोगों को गंभीर चोटें आई है वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद धानेपुर थाने की पुलिस ने पूरे मामले को लेकर के संज्ञान लेते हुए दोनों गुटों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी हुई है। पीड़िता ने आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे धानेपुर थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ग्राम पूरे लदई निवासिनी कृष्णा देवी पत्नी रामदीन के अनुसार, वह अपनी भैंस लेकर रास्ते से जा रही थीं। रास्ते में विपक्षियों के दरवाजे के पास पुआल रखा हुआ था, जिससे होकर निकलने पर विपक्षी गाली-गलौज करने लगे और विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो गए। दबंगों ने उन पर भी लाठी-डंडों से हमला बोल दिया शोर सुनकर जब कृष्णा देवी की पुत्री अनीशा और पुत्र साजन अपनी मां को बचाने पहुंचे, तो दबंगों ने उन पर भी लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जमकर ईंट-पत्थर भी फेंका है हमले में कृष्णा देवी के पैर और उनके बेटे साजन के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। बीच-बचाव करने आए पीड़िता के पति रामदीन को भी आरोपियों ने मारपीट कर प्रताड़ित किया। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी पीड़िता ने गांव के ही तिनकेनी पुत्र सुखई,भोलेनाथ पुत्र तिनकेनी,फूलचन्द पुत्र बद्री, गुड्डू सोनकर पुत्र ननका सोनकर और रेखा सोनकर पत्नी भोलेनाथ पर मारपीट करने व पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि विपक्षी आए दिन उनके परिवार को तंग व परेशान करते रहते हैं।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗