30 अक्टूबर 2026, 6:59 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो

बिहार में MLC चुनाव नतीजों के बाद आरजेडी खेमे में उत्साह बढ़ गया है. इस बीच पार्टी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने आगामी दिनों में नये समीकरण बनने के संकेत दिए. अपने एक्स पोस्ट में रोहिणी ने लिखा कि बिहार में हुए MLC चुनावों ने बिहार में BJP और NDA को हराने का फॉर्मूला दे दिया है.&nbsp

रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

बिहार में MLC चुनाव नतीजों के बाद आरजेडी खेमे में उत्साह बढ़ गया है. इस बीच पार्टी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने आगामी दिनों में नये समीकरण बनने के संकेत दिए. अपने एक्स पोस्ट में रोहिणी ने लिखा कि बिहार में हुए MLC चुनावों ने बिहार में BJP और NDA को हराने का फॉर्मूला दे दिया है. 

उन्होंने आगे लिखा, ''आरजेडी और जन सुराज को मिले वोट को अगर जोड़ दिया जाए तो BJP/NDA सभी 8 सीटों पर प्रथम चरण में ही हार जाएगी. रोहिणी ने इस फॉर्मूले का जिक्र करते हुए कहा कि आगे-आगे देखिए क्या होता है.''

बिहार में हुए MLC चुनावों ने बिहार में BJP/ NDA को हराने का फार्मूला दे दिया है TJ + PK = BJP/ NDA ZERO राजद और जन सुराज को मिले वोट को अगर जोड़ दिया जाए तो BJP/NDA सभी 8 सीटों पर प्रथम चरण में ही हार जाएगी। PS: आगे आगे देखिए होता है क्या!!😊

— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) October 29, 2026

बिहार MLC चुनाव रिजल्ट के फाइनल आंकड़े

  • NDA 8 में से 5 सीट हारा 
  • BJP 4 पर लड़ी, 2 जीती
  • बीजेपी पटना शिक्षक सीट हारी, जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही
  • JDU 4 पर लड़ी, 1 जीती 
  • RJD 7 सीटों पर लड़ी, 2 जीती
  • प्रशांत किशोर की जनसुराज 8 पर लड़ी, 1 जीती
  • 2 निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत

शिक्षक निर्वाचन में किस सीट से किसे मिली जीत

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए हुए चुनाव में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में आरजेडी के डॉ. संजीव कुमार को जीत मिली. उन्होंने बीजेपी के नवल किशोर को 1,057 मतों से हराया. इस हार के साथ पटना शिक्षक सीट पर बीजेपी का करीब 30 साल पुराना वर्चस्व खत्म हो गया. वहीं, तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत दर्ज की. उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार भूषण कुमार झा को 594 मतों से हरा दिया.

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के बागी और निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज ने दूसरी वरीयता के मतों की गिनती के बाद जीत दर्ज की. इसके साथ ही दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार सुरेश प्रसाद राय ने जीत दर्ज की.

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में किस सीट पर किसकी हुई जीत?

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जेडीयू के उम्मीदवार नीरज कुमार ने एक बार फिर विजयी पताका लहराया. अनंत सिंह समर्थित जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह तीसरे स्थान पर रहे. तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर ब्रजवासी को जीत मिली. कोसी स्नातक सीट से BJP के एनके यादव ने जीत हासिल की. दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से आरजेडी के अनिल कुमार झा को जीत मिली है. उन्होंने बीजेपी के सर्वेश कुमार को हरा दिया. 

बता दें कि बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी. इनमें 4 स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. 27 अक्टूबर को वोटों की गिनती शुरू हुई थी.

दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗