10 अक्टूबर 2026, 4:03 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में 45 दिवसीय चैलेंज शुरू:विद्यार्थी 3 कंपनियों पर शोध कर LinkedIn पर साझा करेंगे विश्लेषण

महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के व्यवसाय प्रशासन विभाग में डॉ. मंजुला सिंह ने विद्यार्थियों को LinkedIn के प्रभावी इस्तेमाल और व्यावसायिक पहचान बनाने के बारे में जानकारी दी। इस दौरान 45 दिवसीय चैलेंज के जरिए विद्यार्थियों को उद्योगों और कंपनियों को समझने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल के तहत विद्यार्थी किसी

रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में 45 दिवसीय चैलेंज शुरू:विद्यार्थी 3 कंपनियों पर शोध कर LinkedIn पर साझा करेंगे विश्लेषण
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के व्यवसाय प्रशासन विभाग में डॉ. मंजुला सिंह ने विद्यार्थियों को LinkedIn के प्रभावी इस्तेमाल और व्यावसायिक पहचान बनाने के बारे में जानकारी दी। इस दौरान 45 दिवसीय चैलेंज के जरिए विद्यार्थियों को उद्योगों और कंपनियों को समझने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल के तहत विद्यार्थी किसी एक उद्योग की तीन कंपनियों पर शोध करेंगे। वे वित्त, मानव संसाधन और विपणन जैसे क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां, व्यावसायिक रणनीतियां और विश्लेषण LinkedIn पर साझा करेंगे। इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में शोध कौशल, रचनात्मकता, उद्योगों की समझ और डिजिटल प्रोफेशनल पहचान को मजबूत करना है। विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो. त्रिलोचन शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस पहल में डॉ. नम्रता, डॉ. भावना और सुश्री नेहा ने भी सहयोग किया।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗