2 अक्टूबर 2026, 8:14 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

लखनऊ ITI में टाटा मोटर्स का जॉब फेयर:13,870 रुपए स्टाइपेंड, 18 से 25 साल के युवा ले सकेंगे हिस्सा

लखनऊ के ITI अलीगंज में बुधवार को टाटा मोटर्स का जॉब फेयर लगा है। सुबह से ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी कैंपस पहुंच रहे हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव में हेला इंडिया ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल है। दोनों कंपनियों में युवाओं को अप्रेंटिसशिप और नौकरी का मौका मिलेगा। रिक्रूटमेंट ड्राइव सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। टाटा मोटर्स में 13,870

लखनऊ ITI में टाटा मोटर्स का जॉब फेयर:13,870 रुपए स्टाइपेंड, 18 से 25 साल के युवा ले सकेंगे हिस्सा
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
लखनऊ के ITI अलीगंज में बुधवार को टाटा मोटर्स का जॉब फेयर लगा है। सुबह से ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी कैंपस पहुंच रहे हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव में हेला इंडिया ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल है। दोनों कंपनियों में युवाओं को अप्रेंटिसशिप और नौकरी का मौका मिलेगा। रिक्रूटमेंट ड्राइव सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। टाटा मोटर्स में 13,870 रुपए स्टाइपेंड टाटा मोटर्स के अप्रेंटिसशिप के लिए 18 से 25 साल के युवा आवेदन कर सकते हैं। 10वीं और ITI में कम से कम 60% अंक जरूरी हैं। इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, COPA/PASSA और CNC मशीनिंग समेत कई ट्रेड के अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। चयन के लिए पहले प्रोफाइल स्क्रीनिंग होगी। इसके बाद इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेजों की जांच की जाएगी। चयनित युवाओं को हर महीने 13,870 रुपए स्टाइपेंड मिलेगा। इसके अलावा कैंटीन, 10 किलोमीटर तक परिवहन, यूनिफॉर्म, सेफ्टी शूज और PPE की सुविधा भी दी जाएगी। हेला इंडिया में 17 से 19 हजार रुपए वेतन हेला इंडिया ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड के ड्राइव में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन से डिप्लोमा या बीएससी पास युवा शामिल हो सकते हैं। 2020 से 2025 तक के पासआउट अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। डिप्लोमा में कम से कम 50% अंक जरूरी हैं। आयु सीमा 18 से 28 वर्ष है। चयनित अभ्यर्थियों को 17 हजार से 19 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। एक साल की अप्रेंटिसशिप पूरी करने के बाद प्रदर्शन के आधार पर कंपनी में स्थायी नौकरी का मौका भी दिया जाएगा।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗