3 अक्टूबर 2026, 4:36 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

लखनऊ के दर्शकों को भा रही ‘प्रेम कीटाणु’, वीर पहाड़िया की एक्टिंग की हो रही तारीफ

फिल्म 'प्रेम कीटाणु' आज, 2 अक्टूबर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म को अपूर्व सिंह कार्की ने डायरेक्ट किया है और ये एक कॉमेडी-रोमांस ड्रामा फिल्म है. इसमें वीर पहाड़िया, आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.

लखनऊ के दर्शकों को भा रही ‘प्रेम कीटाणु’, वीर पहाड़िया की एक्टिंग की हो रही तारीफ
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

फिल्म 'प्रेम कीटाणु' आज, 2 अक्टूबर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म को अपूर्व सिंह कार्की ने डायरेक्ट किया है और ये एक कॉमेडी-रोमांस ड्रामा फिल्म है. इसमें वीर पहाड़िया, आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.

कॉलेज लाइफ पर बनी इस फिल्म में प्यार, दोस्ती, परिवार और हल्की-फुल्की कॉमेडी का तड़का देखने को मिलता है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म को लोग किताना पसंद कर रहे हैं. लखनऊ के दर्शकों ने फिल्म का शानदार बताया है.

लखनऊ के दर्शकों को भा रही ‘प्रेम कीटाणु’
एबीपी न्यूज संग बातचीत में दर्शक निधी ने कहा, 'बहुत अच्छी फिल्म है. वीर पड़ाड़िया का रोल भी शानदार है. उनकी लव स्टोरी काफी दिलचस्प है. दर्शक ने फिल्म को 5 में से 5.7 की रेटिंग दी है.'

 

दर्शक विनीता ने कहा, 'मुझे फिल्म बहुत अच्छी लगी. फिल्म में कॉमेडी है. इमोशनल सीन्स है. वीर पहाड़िाया और आफिया सैयद की लव स्टोरी बहुत शानदार लगी.' वहीं जब दर्शकों से पूछा गया कि अजय देवगन की 'दृश्यम 3' और ये फिल्म एक साथ रिलीज हुए इसपर क्या है तो उन्होंने कहा, 'सही फैसला है मैं तो संतुष्ट हूं. इसमें जो प्रेम कहानी बनाई है वो बहुत अच्छी लगी मुझे.' उन्होंने फिल्म को 5 में से 5 स्टार दिए हैं.

दर्शक स्वास्तिका ने कहा, 'बेस्ट मूवी है. इसमें एंटरटेनमेंट भी है. वीर पहाड़िाया की परफॉर्मेंस भी शानदार है. वो अपने करियर की परेशनी से जूझ रहे हैं.' दर्शक ने फिल्म को 5 स्टार दिए.

दर्शक आराध्या ने कहा, 'वीर पहाड़िाया की परफॉर्मेंस बहुत अच्छी थी. फिल्म काफी एंटरटेनिंग है. फिल्म को 4.5 रेटिंग दूंगी.'

'प्रेम कीटाणु' की कहानी
बता दें, फिल्म 'प्रेम कीटाणु' वीर पहाड़िया विशाल का किरदार निभा रहे हैं. वहीं एक्ट्रेस आफिया सैयद सुहानी का रोल प्ले कर रही हैं और अपारशक्ति खुराना रणजीत सिंह  के किरदार में नजर आ रहे हैं.

          View this post on Instagram                      

A post shared by Avanikafilms (@avanikafilms)

इसकी कहानी की शुरुआत कॉलेज एडमिशन के समय होती है. 23 साल के बीटेक ग्रेजुएट विशाल ठाकुर (वीर पहाड़िया) और सुहानी (आफिया सैयद) की पहली मुलाकात ही नोकझोंक में बदल जाती है. इसके बाद दोनों अलग हो जाते हैं. फिल्म में आगे लव ट्रायंगल भी दिखाया गया है.

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗