27 अक्टूबर 2026, 6:09 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

लखनऊ के मड़ियांव में वकील और दो साथियों पर फायरिंग:लाठी-डंडों से कार के शीशे तोड़े, गले से चेन लूटने का आरोप

लखनऊ के मड़ियांव में मंगलवार रात वकील और उनके दो साथियों पर जानलेवा हमला किया गया। जनता दूध डेरी के मालिक शरीफ ने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उन पर फायरिंग की। हमलावरों ने लाठी-डंडों से कार के शीशे तोड़ दिए और गले से चेन लूट ली। घटना का वीडियो भी सामने आया है। फैजुल्लागंज के लोहरामऊ निवासी अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार सिंह सोमवंशी

लखनऊ के मड़ियांव में वकील और दो साथियों पर फायरिंग:लाठी-डंडों से कार के शीशे तोड़े, गले से चेन लूटने का आरोप
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
लखनऊ के मड़ियांव में मंगलवार रात वकील और उनके दो साथियों पर जानलेवा हमला किया गया। जनता दूध डेरी के मालिक शरीफ ने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उन पर फायरिंग की। हमलावरों ने लाठी-डंडों से कार के शीशे तोड़ दिए और गले से चेन लूट ली। घटना का वीडियो भी सामने आया है। फैजुल्लागंज के लोहरामऊ निवासी अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार सिंह सोमवंशी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे वह साथी अधिवक्ता अभिनय सिंह और अंकित पुरवाल के साथ हाईकोर्ट से लौट रहे थे। वे मौर्या मार्केट चौराहे पर पहुंचे, तभी घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। 2 तस्वीरें देखिए… लाठी-डंडों से मार कर कार का शीशा तोड़ा धर्मेंद्र के मुताबिक, आरोपियों ने अवैध असलहों से फायरिंग की और लाठी-डंडों से उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद गले में पड़ी चेन लूट ली। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने और उनके साथियों ने कार के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई। हमले में कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद से वह और उनके साथी डरे हुए हैं। पीड़ित ने आरोपियों को पहचानने का दावा किया है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗