27 अक्टूबर 2026, 5:08 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

लखनऊ में MLC चुनाव की मतगणना शुरू:अवनीश सिंह बोले- 11 सीटें जीतेगी भाजपा, कांती सिंह ने कहा- बूथों पर हुई बेईमानी

लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू हुई। दोनों सीटों पर 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। मतगणना में कम से कम 48 घंटे लगने का अनुमान है। भाजपा के स्नातक प्रत्याशी अवनीश सिंह ने कहा कि भाजपा सभी 11 सीटें जीतेगी। लखनऊ सीट पर भी भारी बहुमत से जीत मिलेगी। सपा प्रत्याशी कांती सिंह के

लखनऊ में MLC चुनाव की मतगणना शुरू:अवनीश सिंह बोले- 11 सीटें जीतेगी भाजपा, कांती सिंह ने कहा- बूथों पर हुई बेईमानी
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू हुई। दोनों सीटों पर 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। मतगणना में कम से कम 48 घंटे लगने का अनुमान है। भाजपा के स्नातक प्रत्याशी अवनीश सिंह ने कहा कि भाजपा सभी 11 सीटें जीतेगी। लखनऊ सीट पर भी भारी बहुमत से जीत मिलेगी। सपा प्रत्याशी कांती सिंह के गड़बड़ी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि हार की आशंका होने पर सपा आरोप लगाने लगती है। पार्टी जनता को गुमराह कर रही है। वहीं, कांती सिंह ने जीत को लेकर 200% भरोसा जताया। उन्होंने कई बूथों पर गड़बड़ी, एजेंटों को रोकने और फर्जी वोट पड़ने के आरोप लगाए थे। उनका दावा है कि इससे 1,000 से 2,000 वोट प्रभावित हुए होंगे। स्नातक सीट पर भाजपा के अवनीश सिंह और सपा की कांती सिंह के बीच मुकाबला है। शिक्षक सीट पर भाजपा के उमेश द्विवेदी और सपा के सुशील कुमार मैदान में हैं। दोनों सीटों पर 25 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗