3 अक्टूबर 2026, 4:36 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

लखनऊ में गोमती उफनाई, रिवर फ्रंट बंद:1000 से ज्यादा घरों में घुसा पानी; उन्नाव-सीतापुर समेत 11 जिलों में बाढ़

यूपी में बारिश बिल्कुल थम गई है, लेकिन नदियां उफान पर हैं। 11 जिलों में 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। लखनऊ में गोमती नदी उफान पर है, जिससे रिहायशी इलाकों के 1,000 से ज्यादा घरों में पानी घुस गया है। लोग घर छोड़कर पलायन करने को मजबूर हैं। गलियों में नावें चल रही हैं। पानी गोमती रिवर फ्रंट में भी घुस गया है, जिसे अगले आ

लखनऊ में गोमती उफनाई, रिवर फ्रंट बंद:1000 से ज्यादा घरों में घुसा पानी; उन्नाव-सीतापुर समेत 11 जिलों में बाढ़
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
यूपी में बारिश बिल्कुल थम गई है, लेकिन नदियां उफान पर हैं। 11 जिलों में 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। लखनऊ में गोमती नदी उफान पर है, जिससे रिहायशी इलाकों के 1,000 से ज्यादा घरों में पानी घुस गया है। लोग घर छोड़कर पलायन करने को मजबूर हैं। गलियों में नावें चल रही हैं। पानी गोमती रिवर फ्रंट में भी घुस गया है, जिसे अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। फतेहपुर में पांडु नदी के तेज बहाव में 12 लोगों से भरी नाव पलट गई। गनीमत रही कि ग्रामीणों ने लोगों को बचा लिया। लखीमपुर खीरी में बच्चों से भरी बोलेरो उफनते नाले में डूब गई। आसपास के लोगों ने बच्चों की जान बचाई। फर्रुखाबाद में पुल डूब गए हैं। सीतापुर में सरायन नदी खतरे के निशान से 1.62 मीटर ऊपर बह रही है। उन्नाव में सई नदी का पानी 12 से ज्यादा गांवों में घुस गया है, जिससे हजारों बीघे धान की फसल डूब गई है। गोंडा में घाघरा खतरे के निशान से 26 सेमी ऊपर बह रही है, जिससे 30 गांव टापू में तब्दील हो गए हैं और करीब 25 हजार की आबादी बाढ़ में फंसी हुई है। इधर, शनिवार सुबह से पूरे प्रदेश में मौसम साफ है। तेज धूप निकली है। मौसम विभाग (IMD) ने आज किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। IMD के मुताबिक, प्रदेश में मानसूनी सीजन खत्म हो गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून का समय 1 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है। इस दौरान औसत से 8% ज्यादा बारिश हुई है। लखनऊ में बाढ़ की तस्वीरें देखिए- लखीमपुर में बोलेरो डूबी, बाल-बाल बचे बच्चे वाराणसी में BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया- 1 जून से 30 सितंबर 2026 के मानसून सीजन में पूरे यूपी में सामान्य बारिश हुई है। आमतौर पर जितनी बारिश होती है, इस साल उससे 8% ज्यादा कुल 802.9 मिमी बारिश हुई। पूर्वी यूपी में औसत से 2% कुल 817 मिमी और पश्चिमी यूपी में 16% ज्यादा 782.7 मिमी बारिश हुई। आपके शहर में मौसम कैसा है, कब तक बारिश का अलर्ट है और बाढ़ के हालात कैसे हैं? जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗