4 नवंबर 2026, 7:59 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देगा BRC:किसानों के लिए होगा फायदेमंद, 13 नवंबर तक आवेदन का मौका

लखनऊ के मलिहाबाद ब्लॉक में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए बायो इनपुट रिसोर्स (BRC) की स्थापना की जाएगी। इसके लिए स्थानीय उद्यमियों, FPO, पैक्स, सहकारी समितियों और प्राकृतिक खेती का अनुभव रखने वाले किसानों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 13 नवंबर निर्धारित की गई है। उप कृषि निदेशक विनय कुमार कौशल की ओर से जारी प्र

लखनऊ में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देगा BRC:किसानों के लिए होगा फायदेमंद, 13 नवंबर तक आवेदन का मौका
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
लखनऊ के मलिहाबाद ब्लॉक में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए बायो इनपुट रिसोर्स (BRC) की स्थापना की जाएगी। इसके लिए स्थानीय उद्यमियों, FPO, पैक्स, सहकारी समितियों और प्राकृतिक खेती का अनुभव रखने वाले किसानों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 13 नवंबर निर्धारित की गई है। उप कृषि निदेशक विनय कुमार कौशल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत मलिहाबाद में 10 क्लस्टर संचालित किए जा रहे हैं। इन क्लस्टरों से जुड़े किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए जरूरी बायो इनपुट तैयार करके उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत, दशपर्णी, नीमास्त्र और ब्रह्मास्त्र शामिल हैं। स्थानीय उद्यमियों को मिलेगा मौका BRC की स्थापना के लिए ऐसे स्थानीय उद्यमियों, FPO, पैक्स और सहकारी समितियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्हें प्राकृतिक खेती का अनुभव हो। आवेदक या उसके सदस्यों को पहले से जीवामृत, बीजामृत और अन्य बायो इनपुट के इस्तेमाल का अनुभव होना जरूरी है। देशी गाय और कच्चे माल की उपलब्धता जरूरी BRC संचालक के पास बायो इनपुट तैयार करने के लिए पर्याप्त कच्चा माल होना चाहिए। इसमें देशी गाय का गोबर, गोमूत्र और पौधों पर आधारित बायोमास शामिल हैं। गोबर और गोमूत्र की नियमित आपूर्ति के लिए आसपास की गोशालाओं से टाईअप भी जरूरी होगा। इसके साथ ही बायो इनपुट तैयार करने और उत्पादों के भंडारण के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए। कृषि भवन में जमा होंगे आवेदन इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन 13 नवंबर 2026 तक कार्यालय उप कृषि निदेशक, लखनऊ में जमा कर सकते हैं। कार्यालय कृषि भवन के तीसरे तल पर स्थित है। आवेदन में प्राकृतिक खेती का अनुभव, देशी गायों की संख्या, प्रस्तावित क्षेत्रफल, BRC के लिए उपलब्ध जगह, बिजनेस मॉडल और तैयार किए जाने वाले प्राकृतिक बायो इनपुट का विवरण देना होगा।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗