लखनऊ में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:बदमाश के पैर में लगी गोली; महिला हत्याकांड में था फरार, तमंचा और स्कूटी बरामद
लखनऊ के कृष्णानगर में महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी भोला राजपूत को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। 28/29 सितंबर की रात डूडा कॉलोनी, आशाराम बापू मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कूटी सवार आरोपी को रोकने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने भागने के बाद पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी

लखनऊ के कृष्णानगर में महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी भोला राजपूत को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। 28/29 सितंबर की रात डूडा कॉलोनी, आशाराम बापू मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कूटी सवार आरोपी को रोकने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने भागने के बाद पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल भोला राजपूत (22) को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के नदौहा गांव का रहने वाला है। मुठभेड़ की 2 तस्वीरें देखिए… 170 CCTV कैमरों से मिला सुराग पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर की रात नारायणपुरी निवासी राधा की ईंट-पत्थरों से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई थी। मृतका की मां रेखा सिंह की तहरीर पर कृष्णानगर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की थीं। टीमों ने घटनास्थल और आसपास के करीब 150 से 170 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात मुखबिर की सूचना पर डूडा कॉलोनी के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध स्कूटी सवार भोला को रोकने का प्रयास किया गया। वह भागने लगा और असंतुलित होकर गिर गया। इसके बाद उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗