लखनऊ में भारत-वेस्टइंडीज मैच पर बारिश का साया:इकाना में लाल-काली मिट्टी की पिच पर होगा मैच, स्टेडियम जाने वाले रास्तों पर भरा पानी
लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज शाम 7 बजे भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T-20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। मैच के लिए स्टेडियम पूरी तरह तैयार है। सभी टिकट बिक चुके हैं। स्टेडियम की क्षमता 50 हजार दर्शकों की है। मैच सेंटर पिच यानी पिच नंबर 5 पर होगा। यह लाल और काली मिट्टी से बनी मिक्स विकेट है। पिच पर सामान्य उछाल रहने की उम्मीद

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज शाम 7 बजे भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T-20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। मैच के लिए स्टेडियम पूरी तरह तैयार है। सभी टिकट बिक चुके हैं। स्टेडियम की क्षमता 50 हजार दर्शकों की है। मैच सेंटर पिच यानी पिच नंबर 5 पर होगा। यह लाल और काली मिट्टी से बनी मिक्स विकेट है। पिच पर सामान्य उछाल रहने की उम्मीद है। इससे बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। IPL- 2026 की तरह इस मैच में भी बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है। वहीं, मौसम विभाग ने लखनऊ में शाम के वक्त तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। बारिश होने से मैच कुछ देर के लिए रुक सकता है। शाम के वक्त ओस भी पड़ेगी। हवा में नमी रहने से बॉलरों को बॉलिंग के वक्त दिक्कत हो सकती है। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से दर्शकों को स्टेडियम पहुंचने में परेशानी हो सकती है। इकाना के पास शहीद पथ अंडरपास तक नाले का पानी भर गया है। इससे आसपास के रास्तों पर आवाजाही प्रभावित हो रही है। दर्शकों को स्डेडियम पहुंचने में दिक्कतें आनी तय हैं। वहीं, मैच के वक्त जाम भी रहने की संभावना है। इकाना स्टेडियम के आसपास की 2 तस्वीरें देखिए… इकाना में मैच देखने जा रहे हैं, तो इन बातों का रखें ध्यान दर्शकों से अपील स्टेडियम पहले पहुंचे टॉप ऑर्डर में इशान किशन और हेटमायर पर रहेंगी नजरें भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज इशान किशन पर सभी की निगाहें होंगी। इस साल T20 में वह भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने 29 पारियों में 169.47 के स्ट्राइक रेट से 1005 रन बनाए हैं। इकाना स्टेडियम में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है, जहां 9 T20 पारियों में उन्होंने 66.57 की औसत से तीन अर्धशतक और एक शतक जड़ा है। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज के शिमरॉन हेटमायर CPL 2026 के अपने बेहतरीन फॉर्म (12 पारियों में 367 रन, 197.31 स्ट्राइक रेट) को इस सीरीज में बरकरार रखना चाहेंगे।
इकाना में टिकट का रेट जानिए… इकाना में मैच के दौरान ट्रैफिक और पार्किंग प्लान जानिए- बसें और व्यावसायिक वाहन के लिए गाइडलाइन- सिटी बस चलेंगे- शहीद पथ पर ऑटो/ई-रिक्शा प्रतिबंधित- ओला-उबर को शहीद पथ पर सवारी बैठान पर रोक- निजी वाहन पार्किंग- VIP/VVIP पार्किंग- केवल डेटा के भरोसे मैच नहीं जीता जा सकता वेस्टइंडीज के अकील हुसैन को भास्कर रिपोर्टर ने 100वें टी-20 इंटरनेशनल मैच के लिए बधाई दी गई, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह अभी 99 मैचों पर ही हैं। 100वां मैच प्लेइंग-11 में मैदान पर उतरने के बाद दर्ज होगा। भारत के खिलाफ पिछले रिकॉर्ड पर कहा कि जो बीत गया, वह अतीत था। हम भारत से डरने वाले नहीं हैं। टी-20 में वेस्टइंडीज के आक्रामक रवैये से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने पावरप्ले में गेंदबाजी को चुनौतीपूर्ण माना और कहा कि केवल डेटा के भरोसे मैच नहीं जीता जा सकता। मैदान पर पिच, हवा का रुख और मैच की स्थिति देखकर तुरंत फैसले लेना बहुत जरूरी होता है। कहा- मुझे दुनिया का नंबर-1 टी-20 गेंदबाज बनना है। एशियन गेम्स के बाद थकान, लेकिन पूरी ऊर्जा लगाएंगे भारतीय टीम के बॉलिंग कोच मॉर्नी मोर्कल ने टीम प्रबंधन का विजन बताया। उन्होंने कहा कि हर मैच जीतना प्राथमिकता है, लेकिन इसके साथ ही नए और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर दिया जाएगा। एशियन गेम्स के बाद खिलाड़ियों की लंबी यात्रा पर बात करते हुए मोर्कल ने कहा कि थोड़ी थकान जरूर है, लेकिन सीरीज की शुरुआत के साथ टीम पूरी ऊर्जा से मैदान में उतरेगी। मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भारतीय तेज गेंदबाजी की अगुवाई अर्शदीप सिंह करेंगे, जबकि स्पिन विभाग में कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है। लखनऊ IPL में मयंक यादव और प्रिंस यादव का होम ग्राउंड है, जिससे उन्हें भी मौका मिलने की संभावना है। एशियन गेम्स में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने ओपनिंग की थी, लेकिन पहले T20I में भारतीय टीम अपने नियमित बल्लेबाजी क्रम के साथ मैदान पर उतर सकती है। वेस्टइंडीज की ओर से ज्वेल एंड्रयू के चोटिल होने के कारण आमिर जंगू को बैकअप के रूप में शामिल किया गया है। भारत (संभावित प्लेइंग 11) 1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन, 3 इशान किशन (विकेटकीपर), 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 नीतीश कुमार रेड्डी, 8 अक्षर पटेल, 9 कुलदीप यादव, 10 मयंक यादव/प्रिंस यादव, 11 अर्शदीप सिंह। वेस्टइंडीज (संभावित प्लेइंग 11 ) 1 शे होप (कप्तान और विकेटकीपर), 2 कामिल पूरन, 3 शिमरॉन हेटमायर, 4 रोवमन पॉवेल, 5 शरफेन रदरफोर्ड, 6 रोमारियो शेफर्ड, 7 शमार स्प्रिंगर, 8 अकील हुसैन, 9 गुडाकेश मोती, 10 शमार जोसेफ, 11 मैथ्यू फोर्ड। मुख्य आंकड़े और रिकॉर्ड्स
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
