2 अक्टूबर 2026, 11:29 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का विरोध:शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की शादी का कार्ड शेयर कर बोले- बिन बुलाए बाराती पहुंचेंगे

लखनऊ में 68500 और 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की शादी को विरोध का मुद्दा बना लिया है। अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर शादी का निमंत्रण कार्ड शेयर किया है। इसमें 27 नवंबर को दिल्ली में शादी होने का दावा किया गया है। अभ्यर्थियों ने कहा है कि अगर उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो वे शादी में बिन बुलाए

लखनऊ में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का विरोध:शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की शादी का कार्ड शेयर कर बोले- बिन बुलाए बाराती पहुंचेंगे
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
लखनऊ में 68500 और 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की शादी को विरोध का मुद्दा बना लिया है। अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर शादी का निमंत्रण कार्ड शेयर किया है। इसमें 27 नवंबर को दिल्ली में शादी होने का दावा किया गया है। अभ्यर्थियों ने कहा है कि अगर उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो वे शादी में बिन बुलाए मेहमान और बाराती की तरह पहुंचेंगे। वायरल पोस्ट में 27 नवंबर को दिल्ली में संदीप सिंह की शादी होने का दावा किया गया है। कार्ड पर ‘शुभ विवाह’ के साथ लिखा है- ‘शिक्षा ही देश का भविष्य है।’ इसमें 69000 शिक्षक भर्ती के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को विशेष रूप से आमंत्रित किए जाने की बात लिखी है। कार्ड में अभ्यर्थियों से शादी समारोह में पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद देने की अपील की गई है। नीचे शादी की तारीख और दिल्ली का स्थान दिया गया है। ‘तारीख पर तारीख मिल रही है ’ 69000 शिक्षक भर्ती की अभ्यर्थी अमित मौर्य ने कहा कि भर्ती में हुए कथित घोटाले की जानकारी सरकार से लेकर आम जनता तक है। अभ्यर्थी पिछले 7 साल से इस मामले को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। उनका दावा है कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने भी भर्ती में अनियमितताओं को स्वीकार किया है। अमित मौर्य ने कहा कि अभ्यर्थियों ने सिंगल बेंच और डबल बेंच में केस जीता। इसके बाद अब मामला सुप्रीम कोर्ट में है। पिछले 2 साल से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए तारीख पर तारीख मिल रही है। ‘हमारा घर नहीं बसा तो मंत्री का भी नहीं बसेगा’ अमित ने कहा कि हम लोगों को जानकारी मिली है कि 27 नवंबर को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का विवाह है । जबकि हमारी भर्ती में भी अधिकतर लोग अविवाहित हैं जिसका कारण यह नौकरी है। तो हम लोगों ने भी ठान लिया है शिक्षा मंत्री की शादी में हम लोग बिन बुलाए मेहमान और बिन बुलाए बाराती की तरह शामिल होंगे। हमारे अंदर कोई शर्म नहीं बची है। पिछले 7 सालों में कोई मंत्री, विधायक या नेता नहीं है जिसके दरवाजे का चक्कर न लगाया हो। जब हम लोग अपना घर नहीं बसा पा आ रहे हैं तो शिक्षा मंत्री का घर कैसे बसेगा। हम चाहते हैं कि वो भी दर्द महसूस करें कि बिना परिवार और नौकरी के कैसा लगता है। 5% छूट देने की मांग प्रदर्शन कर रहे हैं आशुतोष ने कहा कि ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है पिछले 6 सालों से लगातार संघर्ष कर रहे हैं । अगर हमारे साथ न्याय होता तो हम लोग खुले आसमान के नीचे न बैठे होते । बताया कि वर्ष 2018 में 68,500 सहायक शिक्षकों की भर्ती निकाली गई थी। इसमें दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 5% की छूट का प्रावधान था। आरोप है कि इन चारों श्रेणियों के अभ्यर्थियों को इसका लाभ नहीं मिला और सामान्य अभ्यर्थियों के साथ ही परिणाम जारी कर दिया गया। जिस कारण बेरोजगार हैं और अब शिक्षा मंत्री की शादी में बाराती बनने की तैयारी कर रहे हैं।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗