लखनऊ में सफारी जलाने के विवाद में परिवार पर हमला:महिला के गाल का मांस कटा, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज
लखनऊ के चिनहट में पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर पड़ोसियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। विवाद सफारी कार जलाने को लेकर शुरू हुआ। विरोध करने पर आरोपियों ने परिवार के साथ मारपीट की। हमले में महिला के गाल का मांस कट गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरदासी खेड़ा निवासी उदय प्रताप मिश्रा ने पुलिस को बताया कि 23 स

लखनऊ के चिनहट में पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर पड़ोसियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। विवाद सफारी कार जलाने को लेकर शुरू हुआ। विरोध करने पर आरोपियों ने परिवार के साथ मारपीट की। हमले में महिला के गाल का मांस कट गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरदासी खेड़ा निवासी उदय प्रताप मिश्रा ने पुलिस को बताया कि 23 सितंबर की सुबह उनकी सफारी कार को आग लगाकर जला दिया गया। कुछ देर बाद राजेश तिवारी, उसका बेटा सचिन तिवारी और पत्नी संगीता तिवारी घर पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने उदय प्रताप और उनकी पत्नी हेमलता मिश्रा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में हेमलता के गाल का मांस कट गया और होंठ पर भी गंभीर चोट आई। हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी बेटी आस्था को भी चोट लगी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना की 3 तस्वीरें देखिए… कपड़े फाड़ने और जान से मारने की धमकी का आरोप उदय प्रताप ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान राजेश तिवारी और सचिन तिवारी ने महिलाओं के कपड़े फाड़ दिए और अभद्रता की। उन्होंने बताया कि आरोपियों से उनका पहले से विवाद चल रहा है और पूर्व में भी परिवार पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया जा चुका है। दूसरे पक्ष से मुकदमा दर्ज वहीं चिनहट निवासी सोनू तिवारी ने बताया कि 23 सितंबर की सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच हेमलता मिश्रा, उदय प्रताप मिश्रा, आस्था मिश्रा, मिष्ठी मिश्रा और अभी मिश्रा उनके घर पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने सोनू, उसकी मां संगीता और पिता राजेश तिवारी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। सोनू के मुताबिक, उसके पिता न्यूरो के मरीज हैं। आरोपियों ने उनकी आंखों में मिर्च स्प्रे भी डाल दिया। सोनू का कहना है कि घटना के दौरान आसपास के लोग मौजूद थे और डायल-112 पुलिस के सामने भी मारपीट की गई। आरोपियों ने बांका से हमला कर जान से मारने की कोशिश की और गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद उसकी सोने की चेन, 10 हजार रुपए और मोबाइल फोन छीन लिया गया। पीड़ित के मुताबिक, इससे पहले भी उसने 11 सितंबर को मामले की शिकायत चिनहट थाने में की थी। लेकिन उस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले में इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा का कहना है दो पक्षों का आपसी विवाद है। मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
